केएल राहुल अगले महीने आथिया शेट्टी संग लेंगे 7 फेरे : BCCI ने छुट्टी की अप्रूव
भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और आथिया शेट्टी जल्द ही शादी करने वाले हैं।
बता दें कि केएल राहुल और आथिया लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। अब खबर है कि राहुल अगले महीने के पहले हफ्ते में आथिया से शादी करेंगे। इसके लिए उन्होंने बीसीसीआई से छुट्टी भी ली है और उन्हें उनकी छुट्टी अप्रूव भी हो गई है।
आथिया शेट्टी दिग्गज बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी हैं और खुद भी एक्ट्रेस हैं। वहीं, केएल राहुल भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान हैं।
बता दें कि हाल ही में सुनील शेट्टी ने वेब सीरीज धारावी बैंक के रिलीज इवेंट पर बेटी आथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की पुष्टि की थी। सुनील शेट्टी ने दोनों की शादी के बारे में पूछे जाने पर कहा था कि वह दोनों जल्द ही शादी करेंगे, इसलिए अब राहुल के ब्रेक को शादी से जोड़कर देखा जा रहा है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "केएल राहुल अगले महीने आथिया शेट्टी संग लेंगे 7 फेरे : BCCI ने छुट्टी की अप्रूव"
Post a Comment