विधायक दल के नेता चुने गए भूपेंद्र पटेल : सरकार बनाने का दावा करेंगे पेश, आज मिलेंगे PM मोदी से
गुजरात :- गुजरात में ऐतिहासिक विजय हासिल करने के बाद भाजपा अगली सरकार के गठन में जुट गई
शनिवार को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें भूपेंद्र पटेल को नेता चुना गया। अब भूपेंद्र पटेल राज्यभवन जाएंगे, राज्यपाल आचार्य अद्वैत से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। चर्चा है कि भूपेंद्र पटेल देर रात तक दिल्ली आ सकते हैं। राष्ट्रीय राजधानी में वे पीएम मोदी समेत भाजपा के बड़े नेताओं को शपथ ग्रहण का न्योता देंगे।
विधायक दल की बैठक सुबह 10 बजे गांधीनगर स्थित पार्टी मुख्यालय कमलम में हुई। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य बड़े नेताओं ने शुक्रवार को गांधीनगर में राज्यपाल आचार्य अद्वैत से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। शपथ ग्रहण के लिए 12 दिसंबर का दिन तय हुआ है।
अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि भूपेंद्र पटेल के साथ मंत्रिमंडल में कौन-कौन शामिल होगा? कहा जा रहा है कि 12 दिसंबर को करीब 25 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इनमें से 10-11 मंत्री होंगे, जबकि 12-14 विधायक राज्य मंत्री बनाए जाएंगे। रमणभाई वोरा को स्पीकर बनाया जा सकता है।
देखिए संभावित मंत्रियों की लिस्ट
हार्दिक पटेल (विरमगाम)
अल्पेश ठाकोर (गांधीनगर साउथ)
अनिरुद्ध दवे (मांडवी)
शंकर चौधरी (थरड)
बलवंत सिंह राजपूत (सिद्धपुर)
हृषिकेश पटेल (विसनगर)
कनुभाई पटेल (सानंद)
अमित ठाकर (वेजलपुर)
किरीट सिंह राणा (लिंबडी)
कुंवरजी बावलिया (जसदन)
जयेश रादडिया (जैतपुर)
राघवजी पटेल (जामनगर ग्रामीण)
मुलुभाई बेरा (खंभालिया)
कौशिक वेकरिया (अमरेली)
हीरा सोलंकी (राजुला)
जीतू वघानी (भावनगर पश्चिम)
पंकज देसाई (नदियाड)
सीके राउलजी (गोधरा)
मुकेश पटेल (ओलपाड)
विनू मोराडिया (कतरगाम)
हर्ष सांघवी (मजुरा)
कनुभाई देसाई (पारदी)
पुराण मोदी (सूरत पश्चिम)
उदय कांगड़ (राजकोट पूर्व)
बालकृष्ण शुक्ला, वडोदरा
गुजरात में ऐसे चला मोदी का जादू
इस बार भी गुजरात चुनाव में भी पीएम मोदी का जादू चला। पीएम मोदी ने अपने गृह राज्य में 31 चुनावी रैलियों को संबोधित किया था और इसका ऐतिहासिक फायदा भाजपा को मिला। भाजपा ने 182 में से 156 सीटों पर जीत हासिल कर विपक्षी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) को धूल चटा दी। भाजपा को कुल 53 प्रतिशत वोट मिले जो गुजरात में रिकॉर्ड है। इस तरह भाजपा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के अलावा एकमात्र ऐसी पार्टी बन गई, जिसने लगातार सात विधानसभा चुनाव जीते। सीपीएम ने 1977 से 2011 तक, यानी 34 वर्षों तक पश्चिम बंगाल पर शासन किया था।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " विधायक दल के नेता चुने गए भूपेंद्र पटेल : सरकार बनाने का दावा करेंगे पेश, आज मिलेंगे PM मोदी से"
Post a Comment