झारखंड के गढ़वा में सीएम के कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ हुई बदसलूकी : पुलिस ने किया लाठीचार्ज
गढ़वा :- झारखंड के गढ़वा जिले में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के कार्यक्रम के दौरान जमकर बवाल हुआ
इस दौरान अभिनेत्री के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप भी लगाया गया। कार्यक्रम में हंगामा इस कदर तक बढ़ गया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें कई लोगों को चोटें आई हैं।
बता दें कि अक्षरा सिंह का कार्यक्रम 8 दिसंबर को झारखंड के गढ़वा जिले में आयोजित हुआ था। यहां कार्यक्रम की शुरुआत हुई ही थी कि भीड़ बेकाबू हो गई। गौरतलब हो कि सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसमें अक्षरा सिंह को शामिल होना था। यह कार्यक्रम सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस गठबंधन की खतियानी जोहर यात्रा का एक हिस्सा था, जिसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 8 दिसंबर को ही शुरू किया था।
कार्यक्रम में अक्षरा सिंह देरी से पहुंची थीं। इस कारण उनका कार्यक्रम मुख्यमंत्री के सामने नहीं कराया जा सका। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को संबोधित कर वहां से चले गए, जिसके बाद अक्षरा सिंह और निशा सिंह का नृत्य-गीत कार्यक्रम होना था।
जैसे ही अक्षरा सिंह का कार्यक्रम शुरू होने लगा, लोगों में स्टेज के पास जाने की होड़ लगने लगी। लोग बेकाबू हो गए और कुछ ने कुर्सियां तोड़ दीं। हंगामा बढ़ने के बाद अभिनेत्री को उनके सहयोगियों ने स्टेज से नीचे उतारा और उन्हें जैसे - तैसे ले गए।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " झारखंड के गढ़वा में सीएम के कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ हुई बदसलूकी : पुलिस ने किया लाठीचार्ज"
Post a Comment