दुमका केंद्रीय कारा मेन गेट फायरिंग मामला : अराधियों की 24 घंटे के अंदर होगी गिरफ्तारी कृषि मंत्री बादल पत्रलेख
दुमका :- झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने दुमका केंद्रीय कारा के मेन गेट पर अपराधियों द्वारा गोलीबारी की घटना पर चिंता जताई है।
उन्होंने कहा कि मैं भरोसा दिलाता हुं की 24 घंटे के भीतर अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुमका से दिल्ली तक लोगों की मानसिकता बदली है। हिसांत्मक घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। जिस पर लगाम लगाने की जरूरत है और ऐसे में समाज को आगे आना पड़ेगा।
ये बातें मंत्री बादल पत्रलेख ने दुमका के कांग्रेस कार्यालय में कही। दरअसल शनिवार को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद कांग्रेस कार्यालय में ये बातें कही।
बता दें कि शुक्रवार की देर शाम दुमका के केंद्रीय कारा के सामने एक जवान को लक्षित कर बदमाशों ने गोली चलाई थी, जवान तो बाल - बाल बच गए, मगर अपराधी गोलीबारी करते हुए भाग निकले थे। समाचार लिखे जाने तक इस घटना में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "दुमका केंद्रीय कारा मेन गेट फायरिंग मामला : अराधियों की 24 घंटे के अंदर होगी गिरफ्तारी कृषि मंत्री बादल पत्रलेख"
Post a Comment