उपायुक्त राम निवास यादव ने बोरियो, राजमहल एवं बरहेट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का किया सुपर चेकिंग


साहिबगंज :- मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022- 23 के अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव (मंत्रिमंडल) निर्वाचन विभाग के. 

उपायुक्त राम निवास यादव ने बोरियो, राजमहल एवं बरहेट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का किया सुपर चेकिंग

रवि कुमार के निर्देशानुसार शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राम निवास यादव ने बोरियो, बरहेट, राजमहल, विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों में प्राप्त प्रपत्रों (प्रपत्र छह, प्रपत्र सात, प्रपत्र आठ एवं प्रपत्र आठ ‘क’) का सुपर चेकिंग/स्थल निरीक्षण किया। 

उक्त निरीक्षण में उपायुक्त के साथ अपर समाहर्ता विनय मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी राजमहल रोशन साह, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजमहल एवं पतना समेत अन्य उपस्थित थे।

इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने आवेदनकर्ताओं के घर – घर जाकर संवीक्षा की जांच की। उन्होंने आवेदनकर्ताओं का प्रपत्र में दी गई जानकारी का सत्यापन किया। उनके आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेज का मिलान भी किया।  वहीं उपायुक्त ने साहिबगंज अंतर्गत बूथ नंबर 57, 64, राजमहल प्रखंड अंतर्गत 197, 172, 150, उधवा प्रखंड अंतर्गत 290, 291,

पतना प्रखंड के बूथ नंबर 221 एवं बरहेट प्रखंड के बूथ नंबर 165 एवं अन्य बूथ का निरीक्षण किया, जहां प्रपत्रों की जांच की एवं उनके दस्तावेज का सत्यापन किया।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.


0 Response to "उपायुक्त राम निवास यादव ने बोरियो, राजमहल एवं बरहेट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का किया सुपर चेकिंग"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel