एक न्यूज चैनल के जर्नलिस्ट ने खुद को मारी गोली : परिजनों ने कहा -पति ने ही मारी गोली, फिर गोली कैसे चली, जांच का विषय


रांची :- एक न्यूज पोर्टल (SBG न्यूज चैनल नहीं) की जर्नलिस्ट संध्या कुमारी को छाती में गोली लगने के बाद इलाज के लिए रिम्स में दाखिल कराया गया है। 

एक न्यूज चैनल के जर्नलिस्ट ने खुद को मारी गोली : परिजनों ने कहा -पति ने ही मारी गोली, फिर गोली कैसे चली, जांच का विषय



संध्या के माता-पिता का कहना है कि उसके पति हर्षवर्धन ने अपनी पिस्टल से ही अपनी पत्नि को गोली मारी है।पहले भी उसने कई बार उसे जान मारने की धमकी दी थी। शराब के नशे में उसने कई बार संध्या के साथ मारपीट की थी। दूसरी तरफ संध्या के ससुराल वालों का कहना है कि उसने पति से विवाद के बाद खुद ही गोली मारी है। 

पुलिस संध्या के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना रांची के रातू थाना की है। रातु थाना प्रभारी सपन कुमार महथा ने बताया कि हर्षवर्धन ने स्वीकार किया है की संध्या और उसके बीच विवाद चल रहा था।

बता दें कि संध्या और हर्षवर्धन की शादी बीते अप्रैल महीने में हुई थी। वह अपने पति और सास - ससुर के साथ रातू थाना क्षेत्र के कटहल मोड़ इलाके में रहती थी। सास-ससुर फिलहाल किसी काम से दिल्ली गए हैं। गुरुवार को जिस वक्त गोली चली, उस वक्त घर में संध्या और उसके पति हर्षवर्धन के अलावा घर में काम करनेवाली एक मेड थी। 

गोली लगने से पहले संध्या की अपनी मां से मोबाइल पर बातचीत हुई थी। उसने मां को बताया था कि उसका पति हर्षवर्धन उसके साथ मारपीट कर रहा है और कह रहा है कि तुम्हें गोली मार देंगे और तुम्हारे मां-बाप कुछ नहीं कर पाएंगे। 


अस्पताल प्रबंधन के अनुसार संध्या फिलहाल खतरे से बाहर है। वारदात की जानकारी मिलते ही रातू थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। रातू थाना प्रभारी सपन कुमार महथा ने बताया कि पत्नी-पत्नी के बीच विवाद की जानकारी मिली है। गोली कैसे चली, इसकी जांच की जा रही है? पुलिस पिस्तौल की भी जांच करेगी, ताकि यह पता लग सके कि वह अवैध है या लाइसेंसी हथियार है। समाचार लिखे जाने तक घायल संध्या का पुलिस के समक्ष बयान दर्ज नहीं हो पाया है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.



0 Response to " एक न्यूज चैनल के जर्नलिस्ट ने खुद को मारी गोली : परिजनों ने कहा -पति ने ही मारी गोली, फिर गोली कैसे चली, जांच का विषय"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel