मुलायम की बहू के हवाले मैन पुरी की सियासत : रिकार्ड जीत की ओर डिंपल यादव, 1 लाख से ज्यादा वोटों से आगे हैं डिंपल


UP:- मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव की मतगणना अपने अंतिम पड़ाव में है

मुलायम की बहू के हवाले मैन पुरी की सियासत : रिकार्ड जीत की ओर डिंपल यादव, 1 लाख से ज्यादा वोटों से आगे हैं डिंपल


सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह की बहू और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव रिकॉर्ड 1 लाख 10 हजार वोट से आगे चल रही हैं। यहां से उनकी एकतरफा जीत लगभग तय मानी जा रही है।

डिंपल यादव यहां जिस रिकॉर्ड मत के साथ जीत की ओर बढ़ रही हैं, उसे देखते हुए ये कहना बिल्कुल सही होगा कि डिंपल को मैदान में उतारना सपा का सबसे सही निर्णय साबित हुआ है। डिंपल ने जिस तरह से यहां घर-घर जाकर लोगों से वोट मांगा, उसका असर अब साफ नजर आने लगा है।   
 
डिंपल यादव इससे पहले कन्नौज की सांसद रह चुकी हैं। डिंपल ने अपनी पढ़ाई बठिंडा, पुणे और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से पूरी की है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से वाणिज्य संकाय में अपनी स्नातक की पढ़ाई पूर्ण की। डिंपल यादव का 21 वर्ष की आयु में अखिलेश यादव से विवाह हुआ। वर्ष 2009 में फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव के दौरान राज बब्बर के खिलाफ डिम्पल यादव को हार का सामना करना पड़ा था। वर्ष 2012 में, लोकसभा उपचुनाव के दौरान कन्नौज निर्वाचन क्षेत्र से डिम्पल यादव सांसद चुनी गईं थीं।

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से ही उन्होंंने यहां चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली। सपा का गढ़ होने के बाद भी अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने यहां एक के बाद एक जनसभा कर लोगों को बताया कि ये चुनाव मुलायम सिंह यादव के सम्मान का चुनाव है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.


0 Response to "मुलायम की बहू के हवाले मैन पुरी की सियासत : रिकार्ड जीत की ओर डिंपल यादव, 1 लाख से ज्यादा वोटों से आगे हैं डिंपल"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel