देशी दूल्हा और विदेशी दुल्हनिया : देशी छोरे पर आया जापानी लड़की का दिल, मम्मी-पापा के साथ आकर की शादी
बस्ती:- उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में दुबौलिया के डेईडिहा गांव के किसान राजेंद्र त्रिपाठी के इंजीनियर बेटे अजीत त्रिपाठी और जापान की मसाको बीती रात हिंदू रीति रिवाज से शादी की।
देशी अंदाज में दूल्हा और दुल्हन के परिजन और मौजूद सभी जमकर झूमे। शादी में खासकर दुल्हन पक्ष के लिए हर रस्म रोचक रही। अजीत त्रिपाठी शिक्षा और उच्च शिक्षा प्राप्त कर लगभग 8 वर्षों से जापान, टोकियो में हिकारी तुल्सेन कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। दुल्हन मसाको भी टोकियो में ही ऑनलाइन मार्केटिंग मैनेजर है।
शादी के बंधन में बंधे देशी दूल्हा और विदेशी दुल्हन बताते हैं कि दो साल पहले दोनों में दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। एक दूसरे की व्यवहार कुशलता ने ही दोनों को आकर्षित किया।इंजीनियर अजीत त्रिपाठी से भारतीय संस्कृति के बारे में जानकर मसाको भी काफी प्रभावित हुई, फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया।
शादी करने के लिए इस जोड़े को लगभग एक साल मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन दोनों ने हार नहीं मानी। अजीत को अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ माता-पिता का दिल जीतना था, तो वहीं मसाको को अपने माता शसिको-पिता नोरी फुमी को इस विवाह के लिए राजी करना भी किसी चुनौती से कम नहीं थी।
आपको बता दें कि बस्ती जिले के दुबौलिया के डेईडिहा गांव के किसान राजेंद्र त्रिपाठी के बड़े बेटे अजीत त्रिपाठी ने गांव के सरकारी स्कूल से प्राइमरी और हाईस्कूल की परीक्षा पास कर इंटर की पढ़ाई अयोध्या से की। बीटेक की पढ़ाई करने पश्चिम बंगाल दुर्गापुर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्था चला गया। साल 2008 से 2012 तक 4 साल पढ़ाई करने के बाद 2014 में जापान चला गया था।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "देशी दूल्हा और विदेशी दुल्हनिया : देशी छोरे पर आया जापानी लड़की का दिल, मम्मी-पापा के साथ आकर की शादी"
Post a Comment