कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जत्था दिल्ली रवाना, "वोट चोर-गद्दी छोड़" महरौली में होगा शामिल
साहिबगंज : साहिबगंज और पाकुड़ जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक विशाल जत्था बरहरवा स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हुआ, जो 14 दिसंबर को रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली "वोट चोर-गद्दी छोड़" महारैली में शामिल होगा।
इस जत्थे का नेतृत्व साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान और पाकुड़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार सरकार कर रहे हैं। बरकतुल्लाह खान ने कहा कि यह रैली केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एक निर्णायक संदेश देगी
और देश की संविधान, लोकतंत्र और किसानों - युवाओं के हक की लड़ाई को नई दिशा देगी। कुमार सरकार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा की जा रही संस्थाओं के दुरुपयोग, महंगाई, बेरोजगारी और किसान-मजदूरों की अनदेखी के खिलाफ यह रैली एक ऐतिहासिक जनसंदेश साबित होगी।
कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया, जो हाथों में पार्टी के झंडे, दिल्ली चलो के नारे और "वोट चोर-गद्दी छोड़" के पोस्टर लिए एकजुट होकर दिल्ली की ओर रवाना हुए। अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि झारखंड से पहुँचने वाला यह जनसैलाब दिल्ली की महारैली को ऐतिहासिक सफलता दिलाएगा और लोकतंत्र बचाने की दिशा में बड़ा कदम होगा।

0 Response to "कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जत्था दिल्ली रवाना, "वोट चोर-गद्दी छोड़" महरौली में होगा शामिल"
Post a Comment