विकसित भारत के संकल्प का असर, घर-घर स्वदेशी का लगा नारा
साहिबगंज : भाजपा ग्रामीण मंडल की ओर से स्वदेशी अपनाने का जन-आंदोलन चलाया गया, जिसका उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत के तहत हर घर स्वदेशी और घर-घर स्वदेशी का नारा देना था। कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों से स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने और देश को आत्मनिर्भर बनाने में भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
अनुराग राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2047 तक भारत को विश्वगुरु बनाने का लक्ष्य है, और इसी संकल्प को साकार करने के लिए यह जन-जागरण अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा, "स्वदेशी अपनाएं, भारत को सशक्त बनाएं!"
इस अभियान में साहिबगंज ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष संजय मंडल, जिला मंत्री मनोज यादव, ग्रामीण मंडल महामंत्री रामप्रताप चौधरी, स्वदेशी अभियान आत्मनिर्भर भारत के जिला सह संयोजक एवं जिला आईटी सेल के सहसंयोजक अनुराग राहुल कुन्दन कुमार मंडल, गणेश सिंह, उमेश सिंह और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। सभी का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना था।

0 Response to "विकसित भारत के संकल्प का असर, घर-घर स्वदेशी का लगा नारा"
Post a Comment