झारखंड में अब पोस्टमैन और अस्पताल कर्मी भी बच्चों का कर सकेंगे आधार अपडेट
रांची :- झारखंड में अब पोस्टमैन और अस्पताल के कर्मचारियों के द्वारा भी आधार कार्ड में बच्चों का नामांकन और मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा प्रदान की गई है
यह जानकारी केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सांसद संजय सेठ के सवाल के जवाब में दी।
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सांसद सेठ ने पूछा था कि झारखंड में कितने आधार केंद्र का संचालन किया जा रहा है और आधार कार्ड को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने के लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं और इसके लिए क्या लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इसके जवाब में केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सदन में बताया कि नवंबर 2022 तक झारखंड के 24 जिलों में लगभग 2700 आधार केंद्रों का संचालन किया जा रहा है, जहां आधार कार्ड के निर्माण और उसे अपडेट करने की सुविधा है। इसके अलावा 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों के नामांकन और उनके आधार के साथ मोबाइल नंबर को अपडेट करने की सुविधा 560 हैंडल टेबलेट के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। यह हैंडल टेबलेट अधिकांश पोस्टमैन और अस्पताल कर्मचारियों के द्वारा संचालित किए जा रहे हैं यह बच्चों को आधार से जोड़ने की एक नई और अच्छी पहल है।
केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री ने यह भी बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, विधि एवं न्याय मंत्रालय और भारत निर्वाचन आयोग ने समाज कल्याण और सुशासन को लेकर राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल में मतदाता सूची और आधार कार्ड को जोड़ने का कार्य आरंभ किया है। यह कार्य स्वैच्छिक आधार पर किया जा रहा है। चूंकि यह एक ऐच्छिक प्रक्रिया है, इसलिए इसका विस्तृत ब्यौरा अभी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण या मंत्रालय के पास व्यवस्थित नहीं है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "झारखंड में अब पोस्टमैन और अस्पताल कर्मी भी बच्चों का कर सकेंगे आधार अपडेट"
Post a Comment