एडवांस बुकिंग में दिखा शाहरुख खान की विवादित फिल्म 'पठान' का जलवा : पहले दिन ही बिक गए 1.17 लाख से ज्यादा टिकट्स
मनोरंजन
शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म के टिकट की एडवांस बुकिंग 19 जनवरी से शुरू हो चुकी है।
पहले ही दिन शाहरुख खान के फैंस का क्रेज देखने को मिला। फिल्म के एडवांस टिकट कुछ ही जगहों के लिए उपलब्ध थे, बावजूद इसके पहले ही दिन 1.17 लाख टिकट बेचे गए।
कहां बेचे गए कितने टिकट्स
रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले ही गुरुवार को रात 11 बजे तक आईनॉक्स पर 51,000 टिकट, पीवीआर में 38,000 टिकट और सिनेपोलिस में 27,000 से अधिक टिकट बेच दिए हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा,”बीओ सूनामी लोड हो रहा है।” इसके साथ उन्होंने फायर इमोजीस भी पोस्ट किए।
क्या तोड़ पाएगी पिछला रिकॉर्ड
हालांकि ‘पठान’ पहले दिन में शाहरुख खान की अन्य फिल्म जैसे ‘चेन्नई एक्सप्रेस'(22.12 करोड़), ‘दिलवाले’ (21 करोड़) और रईस (20.42 करोड़) से अधिक का बिजनेस करेगी। बता दें कि शाहरुख खान को इस फिल्म से पहले आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया है।
विवादों में घिरी है ‘पठान’
आपको बता दें शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की ये फिल्म पहले गाने के प्रोमो के बाद से ही विवादों में घिरी हुई है। ‘बेशर्म रंग’ गाने में दीपिका की बिकिनी के रंग हो या फिल्म के डायलॉग, फिल्म को विवादों के कारण कई चुनौतियों से गुजरना पड़ रहा है। हालांकि फैंस का क्रेज फिल्म को लेकर कम नहीं हो रहा है। दुबई के बुर्ज खलीफा में भी फिल्म का ट्रेलर दिखाया गया। इस दौरान भी यहां शाहरुख का जलवा दिखा
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " एडवांस बुकिंग में दिखा शाहरुख खान की विवादित फिल्म 'पठान' का जलवा : पहले दिन ही बिक गए 1.17 लाख से ज्यादा टिकट्स"
Post a Comment