PM मोदी पर बनी BBC डॉक्यूमेंट्री का विरोध करने के बाद एके एंटनी के बेटे ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है
नई दिल्ली : कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने आज बुधवार को कांग्रेस से इस्तीफा देने का एलान किया है।
बीबीसी की ओर से पीएम मोदी और 2002 के गुजरात दंगों पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री का विरोध करने के एक दिन बाद ही उन्होंने यह फैसला लिया है। बीबीसी की ओर से पीएम मोदी और 2002 के गुजरात दंगों पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री का विरोध करने के एक दिन बाद ही उन्होंने यह फैसला लिया है।
अनिल ने ट्विटर पर कहा, "मैंने कांग्रेस से अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। मुझ पर एक ट्वीट को वापस लेने के असहिष्णुता से दबाव बनाया जा रहा था। वह भी उनकी तरफ से जो अभिव्यक्ति की आजादी के लिए खड़े होने की बात करते हैं। मैंने मना कर दिया"अनिल एंटनी ने मंगलवार को कहा था कि ब्रिटिश प्रसारक बीबीसी के विचारों को भारतीय संस्थानों पर तरजीह देना, देश की संप्रभुता को कमजोर करेगा।
अनिल एंटनी कांग्रेस पार्टी की केरल ईकाई के डिजिटल संचार प्रमुख का पद संभाल चुके हैं। अनिल एंटनी ने अपने एक ट्वीट में लिखा था कि ब्रिटेन के पूर्व विदेश सचिव जैक स्ट्रॉ के विचारों को जो लोग समर्थन करते हैं, वह भारतीय संस्थानों के लिए एक खतरनाक मिसाल कायम कर रहे हैं। अनिल एंटनी ने आगे लिखा, "प्रेम का प्रचार करने वाले फेसबुक पर मेरे खिलाफ नफरत - अपशब्द का इस्तेमाल कर रहे थे। इसे ही पाखंड कहते हैं, जीवन ऐसा ही है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " PM मोदी पर बनी BBC डॉक्यूमेंट्री का विरोध करने के बाद एके एंटनी के बेटे ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है "
Post a Comment