विश्वविद्यालय स्तर पर निबंध प्रतियोगिता में साहिबगंज के अमन कुमार होली ने मारी बाजी : किया गौरवान्वित
साहिबगंज : सिद्धो - कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका तथा कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्यक्रम विभाग दुमका के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित
राष्ट्रीय युवा दिवस (12 जनवरी, स्वामी विवेकानंद जयंती) के अवसर पर आयोजित विश्वविद्यालय स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में साहिबगंज महाविद्यालय के हिंदी, प्रतिष्ठा स्नातक के छात्र अमन कुमार होली ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है।
निबंध का विषय था "विवेकानंद का व्यक्तित्व, जीवन दर्शन एवं उनके आदर्श" तथा उपविषय में "राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका थी। अमन ने अपनी जबरदस्त प्रतिभा एवं रचनात्मक शैली का परिचय देते हुए निबंध प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अमन ने जानकारी दी कि पहले महाविद्यालय स्तर पर निबंध प्रतियोगिता में उन्होंने महाविद्यालय स्तर पर भी प्रथम स्थान प्राप्त किया था। विश्वविद्यालय स्तर पर उन्हें सिद्धो - कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की कुलपति डॉक्टर सोना झारिया मिंज एवं उपकुलपति विमल कुमार सिंह के हाथों स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर कार्यक्रम समन्वयक, दुमका विश्वविद्यालय, सह प्राचार्य राजमहल मॉडल कॉलेज, डॉक्टर रणजीत कुमार सिंह, दुमका जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. रूपम कुमारी, डीएसडब्ल्यू डॉ. संजय कुमार सिंह, साहिबगंज महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राहुल कुमार संतोष, हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सोनू कुमार साहू, प्रोफेसर डॉ. प्रसन्नजीत दास, प्रो. अनु सुमन बाड़ा, प्रो. प्रिया सिंह, एनएसएस नोडल पदाधिकारी प्रशांत भारती सहित अन्य शिक्षकों ने अमन को शुभकामनाएं दी।
मौके पर छात्र अमन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं साहिबगंज महाविद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों को दिया है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "विश्वविद्यालय स्तर पर निबंध प्रतियोगिता में साहिबगंज के अमन कुमार होली ने मारी बाजी : किया गौरवान्वित"
Post a Comment