खरमास के बाद हो सकता है नीतीश कैबिनेट का विस्तार : जदयू, राजद और कांग्रेस कोटे से कई लोगों को दी जाएगी मंत्रालय में जगह, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की होगी छुट्टी


टना :  मकर संक्रांति के बाद अर्थात खरमास के बाद नीतीश कैबिनेट का विस्तार होगा। 
खरमास के बाद हो सकता है नीतीश कैबिनेट का विस्तार : जदयू, राजद और कांग्रेस कोटे से कई लोगों को दी जाएगी मंत्रालय में जगह, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की होगी छुट्टी

जदयू, राजद और कांग्रेस कोटे से कई लोगों को मंत्रालय में स्थान दिया जा सकता है। खबरों के अनुसार सबसे बड़ा चौंकाने वाला मामला उपेंद्र कुशवाहा को लेकर सामने आ रही है। सूत्रों की मानें तो जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को नीतीश कैबिनेट में डिप्टी सीएम का पद दिया जा सकता है। 

अब आप सोच रहे होंगे कि तेजस्वी यादव वर्तमान समय में बिहार के डिप्टी सीएम हैं तो उपेंद्र कुशवाहा को कैसे डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। इस सवाल के जवाब के लिए आपको एनडीए गठबंधन को याद करना होगा, जब बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार थी। 

2020 विधानसभा के बाद पहली बार बिहार में दो डिप्टी सीएम बनाए गए थे। उस समय तार किशोर प्रसाद और रेनू देवी को बीजेपी कोटे से डिप्टी सीएम का पद दिया गया था। खबरों के अनुसार जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा इन दिनों पार्टी से नाराज बताए जाते हैं। नीतीश कुमार कुशवाहा को लुभाने के लिए बड़ा कदम उठा सकते हैं।

कैबिनेट विस्तार से पहले मकर संक्रांति के दिन उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर दही -चूड़ा भोज का आयोजन किया गया है। इसमें जदयू, राजद सहित बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया गया है। कयास लगाया जा रहा है कि दही - चूड़ा के नाम पर उपेंद्र कुशवाहा शक्ति प्रदर्शन करना चाहते हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि अगर आने वाले दिनों में उन्हें मनचाहा पद नहीं दिया जाता है तो उपेंद्र कुशवाहा फिर से एक बार बीजेपी की ओर अपना रुख कर सकते हैं।

आपको याद होगा कि 2014 लोकसभा के दौरान उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा अर्थात राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का बीजेपी के साथ गठबंधन हुआ था। उस समय उपेंद्र कुशवाहा को मोदी कैबिनेट में मंत्री पद दिया गया था। हालांकि बाद के दिनों में बीजेपी और जदयू का गठबंधन होने के बाद से 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उपेंद्र कुशवाहा का साथ छोड़ दिया था।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "खरमास के बाद हो सकता है नीतीश कैबिनेट का विस्तार : जदयू, राजद और कांग्रेस कोटे से कई लोगों को दी जाएगी मंत्रालय में जगह, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की होगी छुट्टी"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel