CLOSE ADS
CLOSE ADS

जापान में भी फिल्म 'RRR' ने बिखेरा जलवा : ये दो बड़े रिकार्ड अपने नाम कर किया भारत का नाम रोशन, ऐसा करने वाली यह भारतीय फिल्म


नोरंजन

एस एस राजमौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'RRR' एक के बाद एक नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। 

जापान में भी फिल्म 'RRR' ने बिखेरा जलवा : ये दो बड़े रिकार्ड अपने नाम कर किया भारत का नाम रोशन, ऐसा करने वाली यह भारतीय फिल्म


फिल्म के सुपरहिट सॉन्ग नाटू-नाटू को हाल ही में ऑस्कर 2023 में बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया है। इससे पहले इस गाने को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी प्राप्त हो चुका है। अब 'आरआरआर' ने जापान में इतिहास रचा है। 

जापान में बॉक्स ऑफिस पर 100 दिन पूरे करने वाली यह पहली फिल्म बन गई है। साथ ही जापान में किसी भारतीय फिल्म द्वारा सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड भी फिल्म 'आरआरआर' ने अपने नाम कर लिया है। बता दें कि जब इस फिल्म ने जापान में 50 दिन पूरे किए थे, तब भी SBG न्यूज चैनल ने अपने पाठकों को ये खबर बताई थी।

राजमौली ने किया ट्वीट

फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली ने ट्वीट करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने लिखा, “वो दिन याद है, जब फिल्म का 100 दिनों तक या 175 दिनों तक चलना एक बड़ी बात हुआ करती थी। लेकिन अब बिजनेस का तरीका बदल गया है। वो प्यारी यादें अब चली गई…….. लेकिन जापान ने हमें फिर वही खुशी दी है। लव यू जापान, आपका धन्यवाद।”

ऑस्कर की दौड़ में शामिल फिल्म 'RRR' 

'आरआरआर' मूवी भारत में 24 मार्च, 2022 को रिलीज हुई थी। वहीं जापान में इसे 21 अक्टूबर को रिलीज किया गया था। फिल्म वर्ल्डवाइड करीब 1200 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। फिलहाल सभी की नजरें ऑस्कर 2023 पर टिकी हुई है। भारत की तीन फिल्मों को अलग- अलग कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। फिल्ममेकर्स और भारतीय फैंस को पूरी उम्मीद है कि ऑस्कर में इस बार भारतीय फिल्में अपना जादू अवश्य बिखेरेगी। 

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " जापान में भी फिल्म 'RRR' ने बिखेरा जलवा : ये दो बड़े रिकार्ड अपने नाम कर किया भारत का नाम रोशन, ऐसा करने वाली यह भारतीय फिल्म"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel