राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा : परेड का रंगारंग आगाज


पूरा देश आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा : परेड का रंगारंग आगाज

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया। इसके बाद कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन शुरू हो गया। इस साल मिस्र के राष्ट्रपति अब्लेद फतह अल-सीसी गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
 
ब्रह्मोस मिसाइल ने दुनिया को दिखाई ताकत
गणतंत्र दिवस की परेड में 861 मिसाइल रेजीमेंट की ब्रह्मोस भी शामिल रही। लेफ्टिनेंट प्रज्वल कला के नेतृत्व में दुनिया ने भारत के इस मिसाइल सिस्टम की ताकत देखी।

कर्तव्य पथ पर गरजा वज्र गन सिस्टम

कर्तव्य दिवस की परेड में K9-वज्र-टी (स्व-चालित) गन सिस्टम ने भी अपनी ताकत दिखाई। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा : परेड का रंगारंग आगाज


 वाहन आदर्श रूप से लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में सक्रिय सैनिकों के लिए बनाया गया।

दुनिया ने देखी नाग मिसाइल की ताकत

परेड में 17 मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट के नाग मिसाइल सिस्टम का प्रदर्शन किया गया। 17 मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट का नेतृत्व करने वाले लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ त्यागी ने राष्ट्रपति मुर्मू को सलामी दी।

परेड में शामिल हुई कैवलरी रेजिमेंट

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर दुनिया की एकमात्र सेवारत सक्रिय घुड़सवार 61वीं कैवेलरी रेजिमेंट शामिल हुई। इनका आदर्श वाक्य 'अश्व शक्ति यशोबल' है।

गणतंत्र दिवस की परेड में मिस्र का मार्चिंग दल

पहली बार कर्तव्य पथ पर मिस्र के सशस्त्र बलों का संयुक्त बैंड और मार्चिंग दल शामिल हुआ। दल का नेतृत्व कर्नल महमूद मोहम्मद अब्देल फत्ताह एल खारासावी ने किया। 

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा : परेड का रंगारंग आगाज"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel