राहुल गांधी ने लाल चौक पर फहराया तिरंगा, गाया वंदे मातरम, कल खत्म होगी भारत जोड़ो यात्रा, 31 साल पहले नरेंद्र मोदी और मुरली मनोहर जोशी ने फहराया था तिरंगा


श्रीनगर : राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के तहत इस समय कश्मीर मे है। 

राहुल गांधी ने लाल चौक पर फहराया तिरंगा, गाया वंदे मातरम, कल खत्म होगी भारत जोड़ो यात्रा, 31 साल पहले नरेंद्र मोदी और मुरली मनोहर जोशी ने फहराया था तिरंगा


यात्रा का समापन सोमवार को होगा। इससे पहले आज रविवार को दोपहर राहुल गांधी ने श्रीनगर स्थित लाल चौक पर तिरंगा फहराया। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में सुबह के चरण में वॉक करने के बाद दोपहर 12 बजे लाल चौक पहुंचे। उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी और कई सीनियर कांग्रेस नेता भी मौजूद थे। लाल चौक पर तिरंगा फहराने से पहले कांग्रेस नेताओं ने वंदे मातरम् गाया और फिर राहुल गांधी ने यहां तिरंगा फहराया।

इससे पहले लाल चौक पर ध्वजारोहण की जानकारी कांग्रेस पार्टी ने खुद ट्वीट कर दी थी। कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर बताया था कि एक पदयात्रा…कन्याकुमारी से कश्मीर तक, नफरत को हराकर – दिलों को जोड़ने के लिए… असंभव सी लगने वाली भारत जोड़ो यात्रा इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी है…जो आज पन्था चौक से सोनवार चौक तक जाएगी और लाल चौक पर गर्व से तिरंगा फहराएगी।

31 साल पहले मुरली मनोहर और नरेंद्र मोदी ने फहराया था तिरंगा

आज से 31 साल पहले मुरली मनोहर जोशी और नरेंद्र मोदी ने 26 जनवरी 1992 को लाल चौक पर तिरंगा फहराया था। साल 1992 में नरेंद्र मोदी बीजेपी के सीनियर नेता मुरली मनोहर जोशी की टीम का हिस्सा थे। मुरली मनोहर जोशी के साथ तब नरेंद्र मोदी ने लाल चौक पर तिरंगा फहराया था। तब बीजेपी के तिरंगा फहराने के ऐलान के बाद पूरी कश्मीर घाटी में तनावपू्र्ण स्थिति पैदा हो गई थी।

कहा जाता है कि जब मुरली मनोहर जोशी, नरेंद्र मोदी और उनकी टीम ने लाल चौक पर तिरंगा फहराया था, तब आतंकियों ने हरकत करने की भरपूर कोशिश की थी, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए थे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "राहुल गांधी ने लाल चौक पर फहराया तिरंगा, गाया वंदे मातरम, कल खत्म होगी भारत जोड़ो यात्रा, 31 साल पहले नरेंद्र मोदी और मुरली मनोहर जोशी ने फहराया था तिरंगा"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel