पहली बार राजमहल कॉलेज में होगा झंडोत्तोलन: चबूतरा का हो रहा निर्माण, डॉक्टर रणजीत ने उपायुक्त से की थी मांग
साहिबगंज : आज मॉडल कॉलेज राजमहल में ऑनलाइन क्लास का आयोजन किया गया, जहां साहिबगंज महाविद्यालय के अंग्रजी विषय के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर प्रमोद कुमार द्वारा व्याख्यान दिया गया।
क्लास को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छात्रों को अंग्रेजी भाषा बोलने में संकोच नहीं करना चाहिए। छात्रों को पहले अंग्रेजी सीखनी चाहिए, फिर बोलनी चाहिए। अंग्रेज़ी भाषा के बारे में उन्होंने विस्तार से बताया। बाद में फलदार आम और ऑक्सीजन देने वाले नीम के पेड़ कालेज परिसर में लगाए गए। वहीं महाविद्यालय में आगामी गणतंत्र दिवस और विद्या की अधिष्ठात्री माता सरस्वती की पूजा की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।
डॉक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झंडोत्तोलन के लिए उपायुक्त रामनिवास यादव के द्वारा मॉडल कॉलेज राजमहल में एक चबूतरा निर्माण की अनुमति दी गई है। इसके लिए प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर रणजीत कुमार सिंह ने उपायुक्त का आभार व्यक्त किया।
मौके पर डॉक्टर रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि आगामी 26 जनवरी को पहली बार राजमहल मॉडल कॉलेज में झंडोत्तोलन किया जाएगा। बता दें की पूर्व में प्रभारी प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने उपायुक्त रामनिवास यादव से झंडोत्तोलन के लिए एक विशेष चबूतरा निर्माण की मांग की थी, जिसकी स्वीकृति उपायुक्त ने दे दी। कुछ दिनों में चबूतरा का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " पहली बार राजमहल कॉलेज में होगा झंडोत्तोलन: चबूतरा का हो रहा निर्माण, डॉक्टर रणजीत ने उपायुक्त से की थी मांग "
Post a Comment