अमेरिका ने एक झटके में चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराया, समुद्र में टुकड़े-टुकड़े होकर गिरा, भड़के चीन ने कहा - अंतरराष्ट्रीय मानकों का उल्लंघन है ये


ई दिल्ली : शनिवार को अमेरिकी फाइटर जेट द्वारा दक्षिण कैरोलिना के तट पर एक संदिग्ध चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराए जाने के कुछ ही समय बाद, 

अमेरिका ने एक झटके में चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराया, समुद्र में टुकड़े-टुकड़े होकर गिरा, भड़के चीन ने कहा - अंतरराष्ट्रीय मानकों का उल्लंघन है ये


घटना के सटीक क्षण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से अमेरिकी फाइटर जेट ने एक झटके में संदिग्ध चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराया। अमेरिकी प्रहार के बाद गुब्बारा टुकड़े-टुकड़े होकर समुद्र में गिर गया। 

रियल फोटोहोलिक नाम के इंस्टाग्राम यूजर द्वारा यह वीडियो कैप्चर किया गया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से अमेरिका के लैंग्ली एयर फोर्स बेस से F-22 फाइटर जेट द्वारा एक मिसाइल द्वारा चीनी निगरानी गुब्बारे को मार गिराया गया था। अमेरिकी कारवाई पर चीन ने आपत्ति जताई है। चीन ने कहा है कि गुब्बारा रास्ता भटक गया था।

बुरी तरह भड़का चीन

अमेरिका के इस कदम से चीन बुरी तरह भड़क गया है। गुब्बारा गिराए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा, 'हम चाहते थे कि अमेरिका इस मुद्दे को शांति के साथ हल करे। लेकिन अमेरिका ने हमारे सिविलियन एयरशिप (जासूसी गुब्बारा) को मार गिराया। हम इसके खिलाफ अपना विरोध जताते हैं। 

अमेरिका ने इसे अंजाम देकर अंतर्राष्ट्रीय मानकों का उल्लंघन किया है। चीन अपने अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हमने अमेरिका के साथ कई बार इस बारे में चर्चा की। हमने उन्हें बताया था कि हमारा सिविलियन एयरशिप गलती से अमेरिका के हवाईक्षेत्र में आ गया है, यह सिर्फ एक दुर्घटना थी। हमने पहले भी कहा था कि इस गुब्बारे से अमेरिका को किसी तरह का सैन्य खतरा नहीं है'।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " अमेरिका ने एक झटके में चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराया, समुद्र में टुकड़े-टुकड़े होकर गिरा, भड़के चीन ने कहा - अंतरराष्ट्रीय मानकों का उल्लंघन है ये "

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel