एशिया की सबसे बड़ी हेलिकॉप्टर फैक्ट्री बनकर तैयार : आज पीएम मोदी करेंगे हेलीकॉप्टर फैक्ट्री देश को समर्पित
कर्नाटक : एशिया की सबसे बड़ी हेलिकॉप्टर फैक्ट्री बनकर तैयार हो गई है।
आज 6 फरवरी 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक प्रदेश केएच तुमकुरु में HAL की हेलिकॉप्टर फैक्ट्री देश को सौपेंगे। बता दें की यह ग्रीनफील्डएच हेलीकॉप्टर कारखाना है, जो हेलीकॉप्टर बनाने की क्षमता और इको-प्रणाली कोएच बढ़ाएगा।
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यहां अगले 20 साल में 4 लाख करोड़ के कारोबार के साथ 1000 से अधिक हेलिकॉप्टर बनेंगे। 615 एकड़ में बनी यह फैक्ट्री शुरुआत में लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर का उत्पादन करेगी। LUH स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित 3-टन वर्ग का सिंगल इंजन वाला हेलिकॉप्टर है। शुरुआत में इस फैक्ट्री में हर साल करीब 30 हेलिकॉप्टर बनाए जाएंगे। फिर हर साल इसकी क्षमता कोएच 60 से 90 हेलिकॉप्टर की दर से बढ़ाया जा सकता है.।अधिकारियों ने बताया कि LUH का उड़ान परीक्षण हो चुका है।
LUH के बाद यहां लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर और इंडियन मल्टीरोल हेलीकॉप्टर का निर्माण करने की भी योजना है। इसके अलावा LCH, LUH, सिविल ALH और IMRH की मरम्मतएच भी होगी। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस फैक्ट्री से प्रदेश के करीब 6000 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा फैक्ट्री शुरू होने से आसपास के इलाकों में भी विकास होगा। 6 फरवरी को ही पीएम बैंगलुरु में भारत ऊर्जा सप्ताह 2023 का उद्घाटन करेंगे। यह 6 से 8 फरवरी तक चलेगा।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " एशिया की सबसे बड़ी हेलिकॉप्टर फैक्ट्री बनकर तैयार : आज पीएम मोदी करेंगे हेलीकॉप्टर फैक्ट्री देश को समर्पित"
Post a Comment