बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की शादी पर छिड़ा विवाद,पहले वो इस्लाम कबूल करे, तभी जायज होगा निकाह, मौलाना ने उठाए सवाल


शाहजहांपुर : बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष फहद अहमद से शादी तो कर ली, लेकिन शादी के बाद से विवाद भी शुरू हो गया है। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की शादी पर छिड़ा विवाद,पहले वो इस्लाम कबूल करे, तभी जायज होगा निकाह, मौलाना ने उठाए सवाल


दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन ऑल इण्डिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने स्वरा भास्कर की शादी को नाजायज करार दिया है। मौलाना ने कहा कि पहले स्वरा भास्कर इस्लाम कबूल करे तभी निकाह जायज होगा। बिना इस्लाम कबूल किए स्वरा भास्कर फहद अहमद से निकाह नहीं कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि शरीयत में गैर मुस्लिम से निकाह नाजायज है।इस्लाम में इस तरह से निकाह नाजायज है।बरहाल स्वरा के ससुराल बरेली के बहेड़ी में स्थानीय लोग काफी खुश हैं। परिवार के सभी लोग इस समय दिल्ली गए हुए हैं।

बता दें की बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष फहद अहमद से बीते माह पांच जनवरी को शादी कर ली थी। स्वरा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी और साथ ही ट्वीट के जरिए शादी की कुछ फोटोग्राफ और वीडियो भी शेयर की थी। स्वरा ने फहद के साथ कोर्ट मैरिज की है।जल्द ही इस्लाम धर्म के अनुसार स्वरा फहद के साथ निकाह करेगी।फहद बरेली जिले के बहेड़ी के रहने वाले हैं और उनका परिवार आज भी यहीं रहता है।

बॉलीवुड में स्वरा भास्कर की कई फिल्में हिट हो चुकी हैं। स्वरा भास्कर की मुलाकात 2019 में सीएए और एनआरसी को लेकर हुए प्रोटेस्ट के दौरान समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के महाराष्ट्र के अध्यक्ष फहद अहमद से हुई थी। उसी दौरान फहद का भाषण सुनकर स्वरा फहद को दिल दे बैठी। स्वरा ने तभी से मन में ठान लिया था कि वह फहद से ही शादी करेंगी। इसके बाद स्वरा ने बीते माह पांच जनवरी को शादी कर ली।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की शादी पर छिड़ा विवाद,पहले वो इस्लाम कबूल करे, तभी जायज होगा निकाह, मौलाना ने उठाए सवाल"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel