झारखंड के पलामू में दो समुदायों में विवाद के बाद हालात तनावपूर्ण, धारा 144 लागू
पलामू : झारखंड के पलामू में दो समुदायों में विवाद के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं
जिसके चलते शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। खबर के अनुसार, शिवरात्रि के लिए तोरणद्वार बनाने के मुद्दे पर विवाद हुआ। जिसके बाद दोनों तरफ से पथराव और आगजनी हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं।
सूचना के बाद तीन पुलिस थानों की टीमें मौके पर पहुंची और हालात पर नियंत्रण किया। एहतियातन शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। एसपी सीके सिन्हा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "झारखंड के पलामू में दो समुदायों में विवाद के बाद हालात तनावपूर्ण, धारा 144 लागू"
Post a Comment