जमशेदपुर में विंटेज एंड क्लासिक कार एंड बाइक रैली शुरू, दिखा द्वितीय विश्व युद्ध की गाड़ी, जैकी श्रॉफ की गाड़ी भी आई है प्रदर्शनी में
जमशेदपुर : शाम पांच बजे जमशेदपुर के गोपाल मैदान का मुख्य द्वार खोल दिया गया और लोगों की भीड़ में मैदान में फैल गई।
कोई गाड़ी का इतिहास जानना चाह रहा था तो कोई पुरानी गाड़ियों के साथ तस्वीर उतारने में व्यस्त रहे। सुबह दस बजे से ही गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया था। शाम पांच बजे तक 58 गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हुआ।
प्रदर्शनी में सबसे पुरानी वर्ष 1926 की ऑस्टिन सेवेन है
प्रदर्शनी में ऑस्टिन प्रिंसेस गाड़ी शामिल है। जिसका मॉडल प्रिंसेस ए-135 है। यह वही गाड़ी है, जिस पर कभी टाटा स्टील के पूर्व एमडी रूसी मोदी सवार होते थे। इसके वास्तविक मालिक टाटा स्टील के पूर्व वीपी एचआर/ मैनेजमेंट निरूप मोहंती के पिता गौरांग चंद्र मोहंती थे। उनसे मोदी ने गाड़ी खरीदी। वर्तमान में यह कार फ्लीट मैनेजमेंट सेंटर में है। इसमें 3993 सीसी का इंजन है। बता दें की वर्ष 1947 में ऑस्टिन ने दो मॉडल एवन10 और एवन125 उतारा था।
इसकी रफ्तार 140 किलोमीटर प्रति घंटा है। सबसे पुरानी द्वितीय विश्व युद्ध से पहले यानी वर्ष 1926 की गाड़ी है ये। ऑस्टिन सेवेन मॉडल के इस गाड़ी के मालिक हैं हरविंदर सिंह। जिसे उन्होंने मेरठ से 14 लाख रुपये में खरीदा था। इसमें सात हॉर्स पावर का इंजन लगा है। आज भी इसमें सारे कल-पुर्जे ऑरिजिनल लगे हैं। गाड़ी का नंबर है यूटीटी 3050।
प्रदर्शनी में 1933 मॉडल का ऑस्टिन सेवेन गाड़ी भी शामिल है। जिसके वर्तमान मालिक कोलकाता के गुरुमुख सिंह चावला हैं। इसमें ऑस्टिन सेवेन एचपी का इंजन है। जिसकी ताकत 700 सीसी है। मयूरभंज के राजा ने 1989-90 में यह गाड़ी ली थी। उस जमाने की यह सबसे सस्ती गाड़ी है। आज से कोई 70 साल पहले इसकी कीमत मात्र 800 रुपये थी। यह कोलकाता रैली में 39 बार इंडिविजुएल ट्रॉफी जीत चुकी है। जिस कारण इसका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है।
द्वितीय विश्व युद्ध की बाइक भी हैं प्रदर्शनी में
द्वितीय विश्वयुद्ध में इस्तेमाल की गई छोटी बाइक भी प्रदर्शनी में है। इसे पैरा ट्रूपर बाइक कहा जाता है, जिसे सैनिक हेलीकॉप्टर में लेकर चलते थे। दुश्मन को देखकर बाइक सहित पैरासूट से छलांग लगा देते थे। इसमें ब्रेटेन की विलियर्स कंपनी का इंजन लगा है। इसमें हॉर्न और लाइट नहीं है। यह ठेलकर स्टार्ट होता है। इसके मालिक चाईबासा के गुरुमुख सिंह हैं। गाड़ी की ताकत 2.5 सीसी है। आठ साल पहले इंग्लैंड से टायर मंगाकर इसमें लगाया गया है और इसमें साइकिल का रिम लगा है।
कोलकाता के सैकत दत्ता ट्रैंप स्पीडफयार 2 मॉडल गाड़ी लेकर प्रदर्शनी में आए हैं। उन्होंने बताया कि लाल रंग की यह गाड़ी 1963 की है। इसके वास्तविक मालिक बॉलवुड एक्टर जैकी श्रॉफ हैं। उनसे मुंबई के ही कुणाल मर्चेंट से यह गाड़ी खरीद ली। वर्ष 2006 में सैकत ने इसकी खरीदारी की। वे बताते हैं कि यह इंग्लैंड की गाड़ी है। जमशेदपुर रैली में यह पहली बार हिस्सा ले रही है। इसे टू सीट्स स्पोर्ट्स गाड़ी भी कहा जाता है। पेट्रोल इंजन की यह गाड़ी चार सिलिंडर की है। इसमें डबल कार्बोरेटर है। कोलकाता की रैली में यह कई बार विनर रही है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "जमशेदपुर में विंटेज एंड क्लासिक कार एंड बाइक रैली शुरू, दिखा द्वितीय विश्व युद्ध की गाड़ी, जैकी श्रॉफ की गाड़ी भी आई है प्रदर्शनी में "
Post a Comment