सकरीगली स्टेशन के समीप झारखंड मजदूर संघ (प्र) की बैठक संपन्न, मजदूरों के हित में लिए गए कई निर्णय


साहिबगंज : सकरीगली रेलवे स्टेशन के समीप झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) की बैठक जिला कार्यकारी अध्यक्ष चंचल यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। 

सकरीगली स्टेशन के समीप झारखंड मजदूर संघ (प्र) की बैठक संपन्न, मजदूरों के हित में लिए गए कई निर्णय


बैठक में मुख्य रूप से झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक के केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष मेरीलीना सोरेन, रानी हंसदा, जिला उपाध्यक्ष दिवाकर यादव, जिला सहायक मंत्री रणधीर प्रसाद चौरसिया, मीडिया प्रभारी रंजीत यादव उपस्थित रहे।

बैठक में झारखंड मजदूर संघ की ओर से मजदूरों से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई, वहीं जिला प्रशासन से मजदूरों की समस्याओं को हल करने की मांग भी की गई। 
केन्द्रीय महामंत्री राजकुमार यादव ने मजदूरों से असमय या रात्रि में माल लोड  कराने संबंधी व्यवस्था पर चिंता व्यक्त किया। उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि यदि मजदूरों से रात्रि सेवा लिया जा रहा है तो उसकी मजदूरी दोगुनी होनी चाहिए और रात्रि के समय लाइट, पानी, दवा आदि अन्य आवश्यक सामग्री मजदूरों को उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

सहायक मंत्री रणधीर प्रसाद चौरसिया ने कहा कि जिले में डी एम एफ टी फंड का सदूपयोग सही ढंग से नहीं किया जा रहा है, जबकि इस फंड का निर्माण क्रशर और खदान प्रभावित क्षेत्रों में मजदूर, किसान एवं अन्य लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य पानी, बिजली जैसे आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु बनाए गए हैं।   
राजकुमार यादव ने बताया कि झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की अगली समीक्षा बैठक 28/02/2023 को जिला कार्यालय साहिबगंज में होगी।

बैठक में विजय यादव, संजय रजक, भोला यादव, बादल कुमार, कुंदन यादव, धर्मेन्द्र यादव, मुन्ना यादव, उदय कुमार सिंह, जितेन्द्र रजक, शिवजतन मंडल, पंकज मंडल, रवि पासवान, राजकुमार महाल्दार, अशोक मंडल, धर्मेंद्र, आनंद यादव, भोलू चौधरी, सुनील मंडल, टुनटुन मंडल, रतन मंडल, योगेंद्र महाल्दार, संतोष पासवान, किशन महाल्दार, लक्ष्मण मंडल, कैलाश चौधरी, दिलीप मालदार, रामू कुमार, विनोद यादव, पवन मंडल, रोहित पासवान, प्रमोद पासवान, राजा पासवान, प्रकाश उरांव, 

रामानंद यादव, विनोद मेहरा, रवीना महाल्दार, संजय चौधरी, संजय पासवान, योगेंद्र पासवान, भरत महाल्दार, कारू महाल्दार, महेंद्र आसन चुन्नू रविदास, अंगिका, मनोज मंडल, नितेश महाल्दार, महेश यादव, बुलबुल चौधरी, सुमन उरांव, कार्तिक पासवान, फौजी महाल्दार, चंदन महाल्दार, बैजनाथ सहित सकरीगली रेलवे स्टेशन पर मार्क बॉगन (रैक) लोड करने वाले सैकड़ों मजदूरों ने भाग लिया।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " सकरीगली स्टेशन के समीप झारखंड मजदूर संघ (प्र) की बैठक संपन्न, मजदूरों के हित में लिए गए कई निर्णय "

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel