CLOSE ADS
CLOSE ADS

साहिबगंज के मजदूरों के हित में झारखंड मजदूर संघ (प्राजांत्रिक) करेगा धरना - प्रदर्शन


साहिबगंज : पिछले दिनों झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) की बैठक जिला उपाध्यक्ष मेरीलीना सोरेन की अध्यक्षता में पतना प्रखंड अन्तर्गत शहरी पंचायत के कमारटोला में आयोजित किया गया।

साहिबगंज के मजदूरों के हित में झारखंड मजदूर संघ (प्राजांत्रिक) करेगा धरना - प्रदर्शन

बैठक में मुख्य रूप से झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) के केन्द्रीय महामंत्री राजकुमार यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक को सम्बोधित करते हुए राजकुमार यादव ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा प्रदुषण के नाम पर उद्योग धंधे को बंद कर दिया गया है। उन्होंने सरकार द्वारा मजदूरों के रोजी - रोटी पर हमला करने की कार्रवाई पर अफसोस जाहिर किया। साथ ही उन्होंने कहा कि रोजगरी के अभाव में मजदूरों की हालत खराब हो रही है और वे दूसरे राज्यों में पलायन को विवश हैं। 

उन्होंने बताया की बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) क्रमबद्ध तरीके से शान्तिपूर्ण रूप से धरना - प्रदर्शन कर केन्द्र और राज्य सरकारों से अतिशीघ्र रेल रैक चालू करने की मांग उपायुक्त के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए पत्र लिखा जाएगा। बैठक में गीता हांसदा को पंचायत अध्यक्ष, भीमसेन को सचिव और मुंद्री देवी को पंचायत उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

वहीं रंजीत यादव ने बताया कि झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) के बैनर तले जिले में मजदूर भाईयों के साथ हो रहे शोषण और रेल रैक बन्द के खिलाफ क्रमबद्ध तरीके से बैठक का आयोजन कर धरना - प्रदर्शन इत्यादि का कार्यक्रम केन्द्रीय महामंत्री राजकुमार यादव के निर्देश पर चलाया जाएगा। उन्होंने बताया की 01/03/2023 को सकरीगली रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे फिल्ड में समीक्षात्मक बैठक बुलाई जाएगी, जबकि दिनांक 02/03/2023 को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया जाएगा। अगर फिर भी मजदूर संघ की मांग पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठने का कार्यक्रम बनाया जाएगा।

इसी क्रम में झारखंड मजदूर संघ के बैनर तले एक बैठक सह सभा का आयोजन जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में संघ का विस्तार करते हुए साहिबगंज ग्रामीण के लिए मजोज कुमार मंडल, साहिबगंज नगर के लिए रविंद्र कुमार सिंह को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। 

जबकि जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार यादव, जिला सोशल मीडिया प्रभारी पवन कुमार मंडल, तालझारी प्रखंड महामंत्री अमित कुमार को बनाया गया है। जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव ने मजदूरों के हित में चलाए जा रहे आंदोलन में जिलेवासियों से बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "साहिबगंज के मजदूरों के हित में झारखंड मजदूर संघ (प्राजांत्रिक) करेगा धरना - प्रदर्शन"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel