BJP का 'मिशन बिहार' शुरू, आज अमित शाह का बिहार दौरा, जेपी नड्डा पहले ही फूंक चुके हैं बिगुल, कांग्रेस करेगी 'हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा'
पटना : 2024 लोकसभा चुनाव में करीब 14 महीने बचे हैं
ऐसे में बिहार में बीजेपी की सक्रियता का अंदाजा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से लगाया जा सकता है। पिछले 6 महीने में अमित शाह तीसरी बार आज बिहार दौरे पर रहेंगे। माना जा रहा है कि शाह अपने बिहार दौरे के क्रम में वाल्मीकिनगर में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे, वहीं पटना में स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में किसानों को साधने की कोशिश करेंगे।
चुनाव की तैयारियां हुई शुरू
देश की तमाम राजनीतिक दलों की ओर से चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। रणनीति पर काम किया जा रहा है। नैरेटिव सेट करने की कवायद जारी है। नीतीश कुमार समाधान यात्रा कर रहे हैं तो कांग्रेस भी भारत जोड़ो अभियान पर है। बिहार में आरजेडी कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी, ये देखना बाकी है। बीजेपी भी गुणा - गणित में जुटी है। दिग्गज नेताओं का बिहार दौरा शुरू होने वाला है।
जेपी नड्डा कर चुके हैं लोकसभा चुनाव का शंखनाद
लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी राजनीतिक दलों की ओर से पुरजोर तरीके से चल रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के जरिए नब्ज को टटोल रहे हैं। वहीं, 3 जनवरी को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वैशाली में लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक चुके हैं। भारत जोड़ो यात्रा के बाद हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा कांग्रेस निकालने वाली है। राष्ट्रीय जनता दल भी इस बार ज्यादा से ज्यादा लोकसभा सीट पर कब्जा करने की फिराक में है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " BJP का 'मिशन बिहार' शुरू, आज अमित शाह का बिहार दौरा, जेपी नड्डा पहले ही फूंक चुके हैं बिगुल, कांग्रेस करेगी 'हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा'"
Post a Comment