गौतम अडानी के बाद मुकेश अंबानी को अरबों डॉलर का घाटा, रईसों की लिस्ट में भी फिसले
नई दिल्ली : मुकेश अंबानी एवं गौतम अडानी, ऐसे नाम जिन्हें भारत ही नहीं अन्य देशों में भी लोग जानते हैं।
गौतम अडानी पिछले करीब एक महीने से हर अखबार, टीवी चैनल और वेबसाइट की सुर्खियां बने हुए हैं। अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग कंपनी Hindenburg Research ने 24 जनवरी 2023 को अडानी ग्रुप के खिलाफ एक रिपोर्ट रिलीज की थी। जिसके बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त गिरावट हुई और शेयर बाजार में भी लगातार कोहराम मचा हुआ है।
इसके बाद से ही गौतम अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में लगातार नीचे होते जा रहे हैं। अब अडानी इस लिस्ट में लढ़ककर 29 वें नंबर पर हैं। अडानी के अलावा देश के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी भी इस लिस्ट में नीचे फिसलकर 12 वें नंबर पर आ गए हैं। दोनों ही अरबपतियों की नेट वर्थ में गिरावट हुई है।
अडानी की नेट वर्थ लगातार हो रही कम
हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद से ही गौतम अडानी को लगातार नुकसान हो रहा है और उनकी नेट वर्थ कम हुई है। ग्रुप के शेयरों में भी गिरावट हो रही है और निवेशक चिंतित हैं। बता दें कि एक समय उनकी नेट वर्थ 150 अरब डॉलर के करीब थी और वह दुनिया के दूसरे सबसे रईस शख्स बन गए थे। एशिया के वह पहले शख्स थे, जिसने यह मुकाम हासिल किया था। पर अब अडानी की दौलत लगातार कम हो रही है।
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार,अडानी की नेट वर्थ फिलहाल 42.7 अरब डॉलर है और इस लिस्ट में वो 29 वें नंबर पर हैं। बुधवार को भी अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट हुई थी और गौतम अडानी की नेट वर्थ में 3.39 अरब डॉलर की कमी हो गई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों 22 फरवरी 2023 को लुढ़क गए थे। अडानी ग्रुप के सभी 10 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे।
ओरियंट सीमेंट की डील से धोना पड़ा हाथ
गौतम अडानी को उत्तर प्रदेश में बिजली मीटर से जुड़ी एक डील से भी हाथ धोना पड़ा था। फिर डीबी पावर-पीटीसी इंडिया के साथ डील भी रद्द हो गई। अब ओरियंट सीमेंट ने भी अडानी ग्रुप के साथ होने वाली डील को ना करने का फैसला किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, सीके बिड़ला ग्रुप की ओरियंट सीमेंट ने अडानी पाॉवर महाराष्ट्र के साथ अपना करार खत्म कर दिया है।
मुकेश अंबानी रईसों की लिस्ट में 12 वें नंबर पर
बाजार में हो रही लगातार गिरावट का असर ना केवल अडानी बल्कि अंबानी पर भी पड़ा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी बाजार में आए तूफान में गिर गए हैं। RIL के शेयर 2.35 फीसदी के साथ टूटकर बुधवार को 2377 रुपये पर बंद हुए जिसके बाद मुकेश अंबानी की नेट वर्थ में कमी आई और उनकी नेट वर्थ 1.96 अरब डॉलर कम हो गई। यही वजह है कि ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में मुकेश अंबानी 12वें पायदान पर पहुंच गए हैं। फिलहाल मुकेश अंबानी के पास कुल 815 अरब डॉलर की संपत्ति है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " गौतम अडानी के बाद मुकेश अंबानी को अरबों डॉलर का घाटा, रईसों की लिस्ट में भी फिसले "
Post a Comment