जंगल नहीं यह सिर्फ एक पेड़ है : 1.5 लाख वर्ग मीटर में फैला है एक बरगद का पेड़, उम्र 250 साल
कोलकाता : दुनिया का सबसे चौड़ा बरगद का पेड़ 144400 वर्ग मीटर में फैला है
कोलकाता के पास आचार्य जगदीश चंद्र बोस बॉटनिकल गार्डन में लगा ये पेड़ 250 साल से अधिक समय में इतना विशाल हो पाया है। दूर से देखने में ये पेड़ एक जंगल की तरह नज़र आता है। दरअसल, बरगद के पेड़ की शाखाओ से जटाएं पानी की तलाश में निचे जमीन की और बढती हैं।
वे बाद में जड़ के रूप में पेड़ को पानी और सहारा देने लगती है। ये सिलसिला चलता जाता है। फ़िलहाल इस बरगद की 2800 से अधिक जटाए जड़ का रूप ले चुकी हैं। 19वीं शताब्दी में यहाँ आए 2 चक्रवाती तुफानो ने इसकी मूल जड़ को उखाड़ दिया था, जो बाद में फंगस लगने के कारण खराब हो गई। 1925 में इस जड़ को काटकर अलग कर दिया गया था, पर तब तक कई दूसरी जटाएं जड़ का रूप ले चुकी थी। इस कारण ये पेड़ आज भी बढता जा रहा है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " जंगल नहीं यह सिर्फ एक पेड़ है : 1.5 लाख वर्ग मीटर में फैला है एक बरगद का पेड़, उम्र 250 साल"
Post a Comment