एक बार फिर हुई साउथ की फिल्म में संजय दत्त की एंट्री : बनेंगे खतरनाक विलेन


नोरंजन

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त एक बार फिर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए फेवरेट विलेन बनने जा रहे हैं। 

एक बार फिर हुई साउथ की फिल्म में संजय दत्त की एंट्री : बनेंगे खतरनाक विलेन


फिल्म केजीएफ- 2 में खतरनाक विलेन का रोल निभाने के बाद संजय दत्त को एक और फिल्म में बड़ा रोल मिल गया है। 

बता दें की संजय दत्त ने अब आधिकारिक तौर पर तमिल फिल्मों में भी एंट्री कर ली है। संजय दत्त सुपरस्टार विजय की फिल्म ‘थलापति 67’ में मेन विलेन का किरदार निभाएंगे। थलापति 67 के निर्माता सेवन स्क्रीन स्टूडियोज़ ने ट्वीट कर संजय दत्त के फिल्म में शामिल होने की जानकारी दी। ट्वीट में लिखा गया, “संजय दत्त का तमिल सिनेमा में स्वागत करते हुए सम्मानित महसूस कर रहे हैं। हमें इस बात की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि वो थलापति 67का हिस्सा होंगे"।

बॉलीवुड में कई शानदार फिल्मों से अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले संजय दत्त इन दिनों अपने खतरनाक विलेन अवतार को लेकर चर्चा में हैं। केजीएफ चैप्टर 2 में संजय दत्त ने अधीरा का रोल निभाया था, जिसे खूब पसंद किया गया था। उनके खूंखार अंदाज़ ने फैंस को हैरान कर दिया था। केजीएफ- 2 एक कन्नड़ फिल्म थी। इसने कमाई के मामले में देश और दुनिया में झंडे गाड़ दिए थे। फिल्म में यश के साथ उनकी टक्कर को काफी पसंद किया गया था।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "एक बार फिर हुई साउथ की फिल्म में संजय दत्त की एंट्री : बनेंगे खतरनाक विलेन"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel