प्रिंस गुप्ता बने नगर महासचिव, स्वागत समारोह आयोजित कर किया गया अभिनंदन


साहिबगंज : भारतीय वैश्य महासभा' की एक बैठक सह स्वागत समारोह एल. सी. रोड स्थित प्रधान कार्यालय में आयोजित की गई।

प्रिंस गुप्ता बने नगर महासचिव, स्वागत समारोह आयोजित कर किया गया अभिनंदन

बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष जनार्दन प्रसाद साह ने किया। इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि सभी वैश्य समाज के लोगों को भारतीय वैश्य महासभा से जुड़ना चाहिए, तभी वैश्य समाज का संगठन मजबूत हो सकेगा। 

उन्होंने कहा कि आपसी संबंधों की मजबूती के लिए सभी वैश्य उप जातियों के बीच रोटी - बेटी का संबंध होना चाहिए। बैठक में नगर समिति का संगठन विस्तार भी किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से प्रिंस गुप्ता को नगर महासचिव, डॉ. विजय कुमार को नगर उपाध्यक्ष एवं महेश प्रसाद साह को नगर संयोजक मनोनीत किया गया।

उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर अभिनंदन किया। बैठक में भारतीय वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता, जिला संयोजक रणधीर प्रसाद चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार केसरी, नगर अध्यक्ष जनार्दन प्रसाद साह, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अनुराग राहुल, निरंजन कुमार गुप्ता, रवि कुमार साह, प्रिंस गुप्ता, डॉ. विजय कुमार सहित वैश्य समाज के कई सदस्यगण उपस्थित थे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "प्रिंस गुप्ता बने नगर महासचिव, स्वागत समारोह आयोजित कर किया गया अभिनंदन"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel