"जानें कहां गए वो दिन" राजकपूर की जहां बसती थी यादें बिक गया वो आलीशान बंगला, इससे पहले बिकी थी आरके स्टूडियो, सभी कपूर्स की शादी इसी बंगले से हुई थी, जानिए कौन है नया मालिक
मुम्बई : हिंदी सिनेमा में शो-मैन के नाम से मशहूर दिवंगत एक्टर राज कपूर का चेंबूर स्थित लग्जरी बंगला बिक गया है।
कृष्णा राज बंगलो कपूर खानदान की पुश्तैनी संपत्ति में आता था। इससे पहले राज कपूर का आर.के स्टूडियो बिका था, जिसके बाद अब ये बंगला भी बिक गया है। कभी इस घर में उनकी यादें बसती थीं। दिग्गज एक्टर ने इस बंगले को साल 1946 में खरीदा था, जहां वह अपनी पत्नी कृष्णा राज और बेटों के साथ रहा करते थे।
गोदरेज समूह ने खरीदा ये बंगला
आपको बता दें कि राज कपूर के चेंबूर स्थित इस आलीशान बंगले को देश की बड़ी कंपनियों में शुमार गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने खरीदा है। बताया जा रहा है कि इस संपत्ति पर गोदरेज कंपनी रियल एस्टेट बिजनेस करेगी। ये आलीशान बंगला टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के पास है, जिसके कारण इसकी वेल्यू और भी बढ़ जाती है। जाहिर है कि पहले गोदरेज ने ही राज कपूर के आर.के स्टूडियो को साल 2019 में खरीदा था। इतना ही नहीं उनका यह बंगला आर.के स्टूडियो के पीछे ही बना था। दोनों प्रॉपर्टी आसपास ही स्थित थीं।
जुड़ी हैं खूबसूरत यादें
इस बंगले से राज कपूर ही नहीं बल्कि कपूर खानदान के हर शख्स की खूबसूरत यादें जुड़ी थीं। एक्टर ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी 42 साल पहले इसी घर से हुई थी। उनके अलावा रणधीर और बबीता ने इसी घर में सात फेरे लिए थे। वहीं रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा और करिश्मा कपूर की शादी भी इसी बंगले में हुई थी।
राजकपूर की पत्नी के नाम था ये बंगलो
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " "जानें कहां गए वो दिन" राजकपूर की जहां बसती थी यादें बिक गया वो आलीशान बंगला, इससे पहले बिकी थी आरके स्टूडियो, सभी कपूर्स की शादी इसी बंगले से हुई थी, जानिए कौन है नया मालिक"
Post a Comment