क्या मिल गई दूसरी पृथ्वी, वैज्ञानिकों ने ढूंढा इंसानों के रहने लायक नया ग्रह, जानें क्या है यह वुल्फ 1069 B
अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने हमसे महज 31 प्रकाश वर्ष दूर एक पृथ्वी के आकार का ग्रह खोज निकाला है।
यह ग्रह अपने तापमान और वातावरण के कारण मानवों के रहने लायक हो सकता है। इस एक्सोप्लैनेट्स का नाम वुल्फ 1069 B है। वुल्फ 1069 B हमारे सौर मंडल के बाहर के ग्रहों में से केवल एक मुट्ठी भर एक्सोप्लैनेट्स में से एक है, जो कि एक तारे के रहने योग्य क्षेत्र के रूप में जाना जाता है।
यह एक तारे के आसपास का ऐसा क्षेत्र होता है, जहां का तापमान ऐसा होता है कि वहां जीवन पनप सके। इस खोज को मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर एस्ट्रोनॉमी के वैज्ञानिकों ने अंजाम दिया है।
नया खोजा गया ग्रह वुल्फ 1069 B एक लाल बौने तारे की परिक्रमा करता है। सिग्नस तारामंडल में स्थित यह ग्रह पृथ्वी से करीब 31 प्रकाश वर्ष दूर है। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि इस ग्रह का वातावरण इंसानों के रहने लायक है। इस ग्रह पर उन केमिकल्स की खोज की जा रही है, जो जीवन के संकेत को और साफ तरीके से दे सकते हैं।
वुल्फ 1069 बी में अध्ययन के प्रमुख लेखक डायना कोसाकोव्स्की के अनुसार, जब हमने स्टार वुल्फ 1069 के डेटा का विश्लेषण किया, तो हमने एक स्पष्ट संकेत की खोज की, जो मोटे तौर पर पृथ्वी द्रव्यमान का ग्रह प्रतीत होता है।
यह ग्रह पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी के पंद्रहवें हिस्से की दूरी पर हर 15.6 दिनों में अपने तारे की परिक्रमा करता है।
बता दें कि कार्मेनस सर्वेक्षण एक ऐसी परियोजना है, जिसका उद्देश्य पृथ्वी जैसे ग्रहों की तलाश के लिए 300 बौने सितारों को स्कैन करना है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " क्या मिल गई दूसरी पृथ्वी, वैज्ञानिकों ने ढूंढा इंसानों के रहने लायक नया ग्रह, जानें क्या है यह वुल्फ 1069 B"
Post a Comment