21वां राष्ट्रीय पारा एथेलेटिक्स चैंपियनशिप आज से पुणे में शुरू, गिरिडीह के आकाश का हुआ चयन
गिरिडीह : गिरिडीह के आकाश कुमार सिंह का चयन 21वें राष्ट्रीय पारा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जो कि महाराष्ट्र राज्य के पुणे में 16 मार्च से 20 मार्च 2023 को खेला जाएगा। यह जानकारी झारखंड राज्य पारा एथलेटिक्स बोर्ड के द्वारा दी गई है।
जिसमें गिरिडीह, राजेंद्र नगर के रहने वाले रविंद्र नाथ सिंह के पुत्र आकाश सिंह ने भी डिस्कस थ्रोअर में स्वर्ण पदक और जेवलिन में रजत पदक जीत कर पैरा पैरालंपिक बोर्ड इंडिया द्वारा तय मानक को पूरा किया था। उसी के आधार पर राष्ट्रीय पैरा एथलीट चैंपियनशिप में झारखंड राज्य की तरफ से टी 44 कैटेगरी में डिस्कस थ्रोअर और जैवलिन थ्रो में वह झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
आकाश सिंह एक पैर से दिव्यांग होते हुए भी पूर्व में झारखंड राज्य की तरफ से राष्ट्रीय पैरालंपिक, राष्ट्रीय पारा क्रिकेट और राष्ट्रीय पारा बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग ले चुके हैं।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "21वां राष्ट्रीय पारा एथेलेटिक्स चैंपियनशिप आज से पुणे में शुरू, गिरिडीह के आकाश का हुआ चयन"
Post a Comment