राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने के बाद अब दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर के बाहर पहुंचा बुलडोजर


ई दिल्ली : राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने के बाद अब लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने मध्य दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के निर्माणाधीन भवन के बाहर एमसीडी (दिल्ली नगर निगम) की मंजूरी के बिना बनाई गई तीन सीढ़ियों को शुक्रवार को तोड़ दिया।

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने के बाद अब दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर के बाहर पहुंचा बुलडोजर


एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण में आने वाला पीडब्ल्यूडी राष्ट्रीय राजधानी में इस साल प्रस्तावित जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों के तहत अवैध ढांचों को हटाने के लिए शहर में अतिक्रमण रोधी अभियान चला रहा है। 


अधिकारी ने कहा कि तीन अतिरिक्त सीढ़ियां बनाई गई थीं। उन्हें शुक्रवार को तोड़ दिया गया। बता दें कि दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के भी कार्यालय स्थित हैं।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने के बाद अब दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर के बाहर पहुंचा बुलडोजर"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel