राजमहल में धूमधाम से निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा, हिंदू धर्म रक्षा मंच की बैठक में लिया गया निर्णय
राजमहल : हिंदू धर्म रक्षा मंच की एक बैठक रविवार को केन्द्रीय कार्यालय, कासिम बाजार राजमहल में हुई। बैठक की अध्यक्षता कार्यक्रम के संरक्षक निर्भय सिंह ने किया।
निर्भय सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि रामनवमी महोत्सव शांतिपूर्ण तरीके से मनाई जाएगी। वहीं बैठक का संचालन करते हुए कार्यक्रम संयोजक नकुल वर्मण ने कहा कि राजमहल वासियों के सहयोग से पूरे राजमहल क्षेत्र में भगवान श्रीराम जी का झंडा हर घर में लगाया जाएगा, इसके लिए जन भागीदारी की आवश्यकता है।
मंच के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने बताया कि शोभा यात्रा के सफल आयोजन हेतु सभी कार्यकर्ता अपने - अपने स्तर से काम में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि 30 मार्च को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कुश्ती प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए भी कार्यकर्ताओं के बीच दायित्व का बंटवारा कर दिया गया है।
बैठक में हिंदू धर्म रक्षा मंच के नगर संयोजक मिथुन राजवंशी, नवीन मिश्रा, राकेश कुमार साह, नीतीश कुमार साह, रितेश साह, उज्जवल मंडल, सूरज घोष, जितेंद्र मंडल, प्रकाश मंडल, जनार्दन यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं राम भक्त मौजूद थे।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " राजमहल में धूमधाम से निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा, हिंदू धर्म रक्षा मंच की बैठक में लिया गया निर्णय"
إرسال تعليق