"सिनेमा की बातें" गुजराती मूल की अभिनेत्री सुजाता मेहता


नोरंजन

गुजराती मूल की  भारतीय अभिनेत्री सुजाता मेहता को  पहला बड़ा ब्रेक एन चंद्रा की सामाजिक फ़िल्म '
प्रतिघात' (1987) में मिला, जहां वह अभिनेता नाना पाटेकर के साथ नजर आईं।

"सिनेमा की बातें" गुजराती मूल की अभिनेत्री सुजाता मेहता

सुजाता ने फिल्म 'प्रतिघात' में मुख्य नायिका की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उन्होंने एक कॉलेज टीचर की भूमिका अदा की थी। वहीं दूरदर्शन धारावाहिक श्रृंखला 'खानदान' (1985) और 'श्रीकांत' (1987) में अभिनय किया।
 सुजाता ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत गुजराती रंगमंच के नाटकों में भाग लेकर की, जिसमें उन्होंने छोटी - छोटी भूमिकाएँ निभाईं। कठिन परिश्रम और दृढ़ता के साथ उन्होंने प्रमुख भूमिकाएँ भी निभाईं हैं। 

एन चंद्रा की सामाजिक फ़िल्म 'प्रतिघात' में सुजाता मेहता के अभिनय की काफी तारीफ हुई थी, जहाँ उन्होंने एक कॉलेज टीचर की भूमिका निभाई। जिसे गैंगस्टर्स द्वारा सार्वजनिक रूप से उन्हें निर्वस्त्र किया जाता है। यह भूमिका मूल रूप से तेलुगु फिल्म prtighatna (1986) में विजयशांति द्वारा निभाई गई थी। 

जे पी दत्ता द्वारा निर्देशित उनकी अगली फिल्म 'यतीम' (1988) में उन्होंने एक सौतेली माँ का किरदार निभाया, जो अपने सौतेले बेटे को बहकाने की कोशिश करती है। उसके द्वारा उसे झिड़क दिया जाता है और फिर उस पर बलात्कार का झूठा आरोप लगाती है। 'यतीम' में उनके अभिनय की प्रशंसा हुई और आलोचनात्मक प्रशंसा मिली और फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का नामांकन भी जीता।     


दूरदर्शन पर जब  'बुनियाद' और 'हम लोग' जैसी सामाजिक और पारिवारिक विषयों पर   धारावाहिक प्रसारित हो रहे थे, उसी दौर में सुजाता मेहता 'खानदान' (1985) और 'श्रीकांत' (1987) में दिखाई दीं। काफी दिनों के गैप के बाद सुजाता ने टीवी सोप ओपेरा 'ये मेरी लाइफ है' और 'क्या होगा निम्मो का' (2006) जैसे शो में माँ की भूमिकाएँ निभाई। 

  अपनी सशक्त अभिनय के लिए पहचानी गई सुजाता की प्रमुख फिल्में निम्न है।

1997 जज मुज़रिम 
1996 जंग 
1995 हम सब चोर हैं 
1995 हलचल 
1994 महा शक्तिशाली 
1994 उधार की ज़िन्दगी 
1993 आज की औरत 
1993 साधना 
1993 गुनाह 
1992 त्यागी 
1991 गुनहगार 
1991 प्रतिज्ञाबद्ध 
1990 गुनाहों का देवता 
1988 यतीम 
1988 कंवरलाल

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by 
clicking on Telegram.

0 Response to " "सिनेमा की बातें" गुजराती मूल की अभिनेत्री सुजाता मेहता"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel