साहिबगंज के शहरी और ग्रामीण इलाकों में झारखंड मजदूर संघ (प्र.) चलाएगा सदस्यता अभियान, मेरीलीना सोरेन बनी सदस्यता अभियान प्रभारी
साहिबगंज : झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की जिला कमेटी की बैठक संघ के जिला महामंत्री ललित कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
जहां मुख्य रूप से झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक के केन्द्रीय महामंत्री राजकुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष मेरीलीना सोरेन, जिला सहायक मंत्री रणधीर प्रसाद चौरसिया, बरहेट प्रखंड अध्यक्ष रानी हांसदा, नगर अध्यक्ष रविन्द्र साह, धरमल किस्कू, बेटाजी किस्कू, मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार यादव, मकु मरांडी सहित जिला के अन्य पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
इस बैठक में सर्वसम्मति से मुजामील शेख को राजमहल प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। वहीं जिला उपाध्यक्ष मेरीलीना सोरेन को सदस्यता अभियान प्रभारी नियुक्त किया गया। मौके पर मीडिया प्रभारी रंजीत यादव ने बताया कि आगामी 18 मार्च से साहिबगंज शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि घर - घर जाकर मजदूरों को उनके हक की बात बताई जाएगी और उन्हें इस अभियान से जोड़ा जाएगा।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "साहिबगंज के शहरी और ग्रामीण इलाकों में झारखंड मजदूर संघ (प्र.) चलाएगा सदस्यता अभियान, मेरीलीना सोरेन बनी सदस्यता अभियान प्रभारी"
Post a Comment