महाकाल के आंगन में आज सुबह से रंगपंचमी की धूम, भक्तों पर उड़ाया गया तीन क्विंटल फूलों से बना रंग


ज्जैन : उज्जैन के महाकाल मंदिर में आज सुबह से ही रंगपंचमी का उल्लास दिखाई दे रहा है। 
महाकाल के आंगन में आज सुबह से रंगपंचमी की धूम, भक्तों पर उड़ाया गया तीन क्विंटल फूलों से बना रंग


पंडितो, पुजारियों और भक्तों को रंगों में सराबोर देखा गया। गर्भगृह से नंदी हॉल तक रंग उड़ाया गया।

सबसे पहले भगवान महाकाल को टेसू के फूलों से बना रंग लगाया गया। भस्मारती के समय भक्तों पर रंग फेंका गया। रंगपंचमी के लिए शनिवार को ही पुजारियों ने तीन क्विंटल टेसू के फूलों से प्राकृतिक रंग तैयार किया था।

महाकाल के प्रांगण में रंगपंचमी पर्व के बाद शहरभर मे रंगोत्सव की शुरुआत हो गई। रंग तरंग की मस्ती में युवा रंग व गुलाल से होली खेलते नजर आए। शहर के हर मोहल्ले में लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर रंगपंचमी का त्योहार मना रहे हैं। इस बार रंगपंचमी पर लोगों का उत्साह देखने लायक है। महाकाल मंदिर, सिंहपुरी, कार्तिक चौक और भागसीपुरा से पारंपरिक झांकी निकाली जाएगी। भक्त बैंड बाजा और ढोल की थाप के साथ बहादुरी और जीत का प्रतीक ध्वज लेकर निकलेंगे।

 इंदौर-भोपाल में भी रहेगी धूम 

मध्यप्रदेश के इंदौर समेत कई बड़े शहरों में रंगपंचमी की धूम रहती है। इंदौर की प्रसिद्ध रंगपंचमी की गेर तो पूरी दुनिया के पर्यटकों का ध्यान खींच रही है। भोपाल में भी हर साल बड़े पैमाने पर जुलूस निकाले जाते हैं। उज्जैन में इस साल से गेर की परंपरा शुरू हो रही है। इसके लिए उज्जैन नगर निगम ने खास तैयारियां की हैं।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " महाकाल के आंगन में आज सुबह से रंगपंचमी की धूम, भक्तों पर उड़ाया गया तीन क्विंटल फूलों से बना रंग"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel