हर किरदार में फिट बैठते हैं शाहरुख खान, अब 'जी ले जरा' में प्रियंका चोपड़ा के साथ कैमियो करते नजर आएंगे पठान
मनोरंजन
फिल्म पठान में एक्शन करने वाले शाहरुख खान के बारे में ये बात साफ हो गई है कि रोमांटिक किरदार हो या एक्शन हीरो का किरदार हो, वो हर किरदार में फिट बैठते हैं।
अब लोगों की नजर शाहरुख खान की आने वाली फिल्मों पर टिकी है, क्योंकि यहां से शाहरुख का नया अवतार हुआ है। पिछली कई फिल्में फ्लॉप होने के बाद एक बड़ी हिट देने वाले शाहरुख से अब लोगों को काफी उम्मीदें हैं। अब खबर है कि शाहरुख खान फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म 'जी ले जरा' में कैमियो करते नजर आएंगे। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ मुख्य किरदार में होंगी।
फिल्म जी ले जरा में शाहरुख खान का होगा कैमियो?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान जल्द ही फरहान अख्तर की अगली फिल्म 'जी ले जरा' में कैमियो करते नजर आएंगे। फिल्म में शाहरुख का किरदार अहम बताया जा रहा है। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की एक रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है। जिसके मुताबिक, फिल्म जी ले जरा में शाहरुख खान का कैमियो होगा।
हालांकि इस बात की मेकर्स या शाहरुख खान टीम की तरफ से कोई आधिकारिक स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है। पिछली बार शाहरुख खान ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र में कैमियो किया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म 'जी ले जरा' में प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आएंगी।
शाहरुख और प्रियंका थे अच्छे दोस्त
अगर बात शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की करें तो एक दौर में ये दोनों काफी अच्छे दोस्त थे। इन्होंने साथ में डॉन और डॉन-2 जैसी सुपरहिट फिल्में की हैं। वहीं प्रियंका ने दोस्ती में शाहरुख की ओम शांति ओम, रब ने बना दी जोड़ी, रा.वन, बिल्लू जैसी फिल्मों में कैमियो भी किया था। खबरों के मुताबिक, इनके अफेयर के किस्से सामने आने के बाद दोनों में ऐसी दूरी आई कि आज भी दोनों एक-दूसरे की तरफ नहीं देखते।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " हर किरदार में फिट बैठते हैं शाहरुख खान, अब 'जी ले जरा' में प्रियंका चोपड़ा के साथ कैमियो करते नजर आएंगे पठान"
Post a Comment