सिंघम बन एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगे अजय देवगन, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
मनोरंजन
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। जी हां अजय देवगन अपनी बहुचर्चित सिंघम फ्रेंचाइजी के साथ वापस आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
सिंघम रिटर्न्स अगले साल दिवाली के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म का पहला पार्ट साल 2011 में रिलीज हुआ था, जिसमें काजल अग्रवाल मुख्य भूमिका में थी। वहीं दूसरा पार्ट साल 2014 में आई थी, इसमें करीना कपूर ने अपनी अदाकारा से सबका दिल जीत लिया था।
बाजीराव सिंघम के रूप में हिट रहे हैं अजय देवगन
पिछले दिनों सुपरस्टार ने सोशल मीडिया पर फिल्म की तस्वीरें साझा की थी। जबकि अन्य सभी डिटेल्स को अभी तक गुप्त रखा गया है। जबकि ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सिंघम अगेन की रिलीज के बारे में एक अपडेट साझा किया है। तरण के अनुसार फिल्म दिवाली 2024 पर रिलीज होने की उम्मीद है, वहीं फिल्मांकन इस साल जुलाई में शुरू होगा।
एक्साइटेड हुए फैंस
सिंघम अगेन की घोषणा कर अजय देवगन ने फैंस को काफी ज्यादा एक्साइटेड कर दिया है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "सिंघम अगेन की कहानी के साथ नए साल की अच्छी शुरुआत की... मैंने जो स्क्रिप्ट सुनी वह ईश्वर की इच्छा है, यह हमारी 11वीं ब्लॉकबस्टर होगी।"
रोहित शेट्टी और अजय की ये 11वीं फिल्म होगी
सिंघम 3 में रोहित शेट्टी और अजय देवगन 11वीं बार एक साथ काम करेंगे। सिंघम रिटर्न्स भी रोहित शेट्टी की कहानी की दुनिया का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत 2011 में रिलीज हुई सिंघम से हुई थी। इसमें काजल अग्रवाल थी, जो सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर बन गई। इसके तुरंत बाद, अभिनेता ने 2014 में फिल्म के सीक्वल, सिंघम रिटर्न्स में करीना कपूर खान के साथ अभिनय किया और अब अभिनेता सिंघम अगेन के साथ वापसी करेंगे। हालांकि इस बार उनकी हिरोइन कौन होगी, इसपर से पर्दा उठना अभी बाकी है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "सिंघम बन एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगे अजय देवगन, जानें कब रिलीज होगी फिल्म"
Post a Comment