मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव बनीं वंदना डाडेल, उद्योग विभाग के निदेशक का भी हुआ तबादला


रांची : झारखंड सरकार ने कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा की प्रधान सचिव वंदना डाडेल का ट्रांसफर करते हुए उन्हें अगले आदेश तक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का प्रधान सचिव बनाया गया है। 

मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव बनीं वंदना डाडेल, उद्योग विभाग के निदेशक का भी हुआ तबादला

वहीं उद्योग विभाग के निदेशक जितेंद्र कुमार सिंह का भी तबादला हुआ है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

वंदना दादेल को अतिरिक्त प्रभार भी मिला


हालांकि वंदना डाडेल अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग तथा गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग (आपदा प्रबंधन प्रभाग को छोड़कर) के प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी।

जारी अधिसूचना के तहत, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग एवं उद्योग विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल (अतिरिक्त प्रभार- गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की प्रधान सचिव) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

सीएम के प्रधान सचिव का पद था खाली

बता दें कि मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव रहे राजीव अरुण एक्का का एक वीडियो वायरल होने के बाद राज्य सरकार ने उन्हें प्रधान सचिव के पद से हटाते हुए पंचायती राज विभाग का प्रधान सचिव बनाया था। इसके बाद से मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव का पद खाली था। इसी के तहत सरकार ने सोमवार को आईएएस वंदना डाडेल को मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव बनाया गया।

सीएम के प्रधान सचिव रहे राजीव अरुण एक्का का हुआ था तबादला

बता दें कि मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव रहे राजीव अरुण एक्का का एक वीडियो वायरल होने के बाद राज्य सरकार ने उन्हें प्रधान सचिव के पद से हटाते हुए पंचायती राज विभाग का प्रधान सचिव बनाया था। इसके बाद से मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव का पद खाली था। इसी के तहत सरकार ने सोमवार को आईएएस वंदना डाडेल को मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव बनाया है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव बनीं वंदना डाडेल, उद्योग विभाग के निदेशक का भी हुआ तबादला"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel