CLOSE ADS
CLOSE ADS

5 मई को जमशेदपुर में होगा संथाली फिल्म फेस्टिवल का आयोजन, फिल्म फेस्टिवल में 8 संताली फिल्म को किया गया है शामिल


मशेदपुर : शुक्रवार को जमशेदपुर स्थित ट्राईबल कल्चरल सेंट्रल सोनारी में 11वां रास्का संताली फिल्म फेस्टिवल में शामिल कुल 8 फिल्मों के स्क्रीनिंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

5 मई को जमशेदपुर में होगा संथाली फिल्म फेस्टिवल का आयोजन,   फिल्म फेस्टिवल में 8 संताली फिल्म को किया गया है शामिल


रास्का के संस्थापक सह-पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने विधिवत रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के तहत सबसे पहले टीसीसी में स्थापित चांदो ओलचिकी के जनक पंडित रघुनाथ मुरमू की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।


रास्का फिल्म फेस्टिवल में क्रमशः फागुन कुनामी (उड़ीसा), साँवता सौँधायनी (पश्चिम बंगाल), होय गे जीवी हासा गे होड़मो (जमशेदपुर), ओकोय (राजनगर), जीवित बोंगा (जमशेदपुर), सातबहिनी (गम्हरिया), साकाम ओड़ेज ( दुमका) और खांचार मिरू (उड़ीसा) शामिल है।

शुक्रवार को "फागुन कुनामी" फिल्म की स्क्रीनिंग के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह सर्वविदित है कि संताली भाषा के लिपि ओलचिकि, आविष्कारक पंडित रघुनाथ मुरमू की जयंती के अवसर पर 5 मई 2007 को पंडित रघुनाथ एकेडमी ऑफ संथाली सिनेमा एंड आर्ट (रास्का) का नामकरण के साथ इस संस्था की स्थापना हुई थी। उसके उपरांत सन् 2008 से जमशेदपुर में प्रतिवर्ष 5 मई को "रास्का संताली फिल्म अवार्ड समारोह" आयोजित किया जाता है। इस बार फिल्म समारोह लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज के नवनिर्मित ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " 5 मई को जमशेदपुर में होगा संथाली फिल्म फेस्टिवल का आयोजन, फिल्म फेस्टिवल में 8 संताली फिल्म को किया गया है शामिल"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel