DC ने दिव्यांग राष्ट्रीय क्रिकेटर अनवर शेख को सौंपा व्हीलचेयर सोशल मीडिया के माध्यम से व्हीलचेयर के लिए लगाई थी गुहार
साहिबगंज : सोशल मिडिया के माध्यम से पिछले दिनों राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर अनवर शेख ने स्पोर्टस व्हीलचेयर को लेकर अपनी समस्या रखी थी।
बता दें की अनवर राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी हैं तथा जिला और राज्य की ओर से हमेशा नेशलन स्तर पर क्रिकेट खेलते आए हैं। आगामी एशिया कप के लिए अनवर ने व्हील चेयर की मांग रखी थी, जिसे देखते हुए जिले के प्रबुद्ध लोग अनवर शेख के लिए आगे आए और मीडिया की मदद से इन्हें व्हील चेयर उपलब्ध कराया गया।
इसी संदर्भ में उपायुक्त राम निवास यादव द्धारा कार्यालय परिसर में ही दिव्यांग अनवर शेख को व्ह्रीलचेयर सौंपा गया साथ ही उन्हें ट्रैकसूट भी दिया। मौके पर अनवर शेख ने कहा कि सोशल मिडिया पर अपनी समस्या को लेकर बात रखी थी। उन्होने बताया था कि व्ह्रीलचेयर नहीं रहने से खेलने में परेशानी होती है।
इसी क्रम में उपायुक्त रामनिवास यादव ने भी दिव्यांग क्रिकेटर को व्हीलचेयर उपलब्ध कराने के लिए लोगों का धन्यवाद किया है।
वहीं जिला खेल पदाधिकारी को भी अनवर को खेल की योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " DC ने दिव्यांग राष्ट्रीय क्रिकेटर अनवर शेख को सौंपा व्हीलचेयर सोशल मीडिया के माध्यम से व्हीलचेयर के लिए लगाई थी गुहार"
Post a Comment