भाजपा जिला अध्यक्ष के आवास पर हुआ "मकर संक्रांति मिलन समारोह“ का आयोजन,झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का हुआ आगमन


साहिबगंज : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदरस यादव के महादेवगंज  स्थित आवास में सोमवार को मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष के आवास पर हुआ "मकर संक्रांति मिलन समारोह“ का आयोजन,झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का हुआ आगमन

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का आगमन हुआ। इस अवसर पर राजमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक अंनत कुमार ओझा और भाजपा जिला अध्यक्ष रामदरश यादव के द्वारा अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। 

वहीं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी प्रदेश अध्यक्ष का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर रामानंद साह, कृष्णा साह, गणेश तिवारी, कार्तिक साह, संजय मंडल, ओमप्रकाश पांडे, मनोज यादव, धर्मेंद्र कुमार, 

जयकांत वर्मा, प्रमोद झा, सुनील कुमार, सूर्य नारायण हंसदा, रेणुका मुर्मू, चांदनी देवी, शिव शंकर यादव, अमर कुमार जायसवाल, मिथुन चौधरी, भवानी यादव, भवन यादव, सुनीता देवी, अनिमेष सिन्हा, संजय कुमार, सुनील  यादव, माखनलाल यादव, संजीव कुमार, सलखु सोरेन, अनुराग राहुल व भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के लोग शामिल हुए।

साहिबगंज से संजय कुमार धीरज

0 Response to "भाजपा जिला अध्यक्ष के आवास पर हुआ "मकर संक्रांति मिलन समारोह“ का आयोजन,झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का हुआ आगमन"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel