साहिबगंज का सबसे ठंड दिन रहा आज, और बढ़ेगी ठंड और कनकनी
साहिबगंज : प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के तमाम इलाकों में पिछले कुछ दिनों से भीषण ठंड ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। कड़ाके की ठंड ने अमलोगों का जनजीवन प्रभावित किया है।
घने कोहरे के कारण यहां की विजिविलिटी (दृष्यता) काफी कम हो जाती है। जिससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है। मुख्य सड़कों पर वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी हो रही है।
वहीं साहिबगंज रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली सभी ट्रेनें अपने नियत समय से विलंब से चल रही है। यहां अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होती जा रही है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अभी नहीं मिलेगी राहत
मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक ठंड से निजात नहीं मिलने की संभावना जताई है। इस भीषण ठंड में विद्यालय जाने वाले बच्चों को खासा परेशानियों का सामना करना रहा है।
वहीं मवेशी पलकों के सामने भी पशुओं को ठंड से बचाने में परेशानी हो रही है। शीतलहरी तथा बर्फीली हवाओं के कारण लोग अपने–अपने घरों में दुबके पड़े हैं। इसी वजह से बाजार वीरान और सड़कें सूनी हैं।
खूब तेज पड़ी ठंड, ओस भी गिरी
शहर में रविवार की दरमियानी रात और सोमवार को भी तेज ठंड पड़ी। रात में ठंडी हवा चली और खूब ओस भी गिरी। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले 24 घंटे में रात के तापमान में थोड़ी और गिरावट होने की संभावना है। सोमवार का दिन इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही।
सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। लोग दिन में भी जैकेट में नजर आए। वहीं सुबह से शाम तक आसमान में घना कोहरा भी देखा गया।
मौसम होगा और ठंडा, बढ़ेगी कनकनी
मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में तापमान गिरने लगा है और ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम और ठंडा होगा और कनकनी भी बढ़ेगी। वहीं पूरे राज्य समेत साहिबगंज में ठंड का असर बरकरार है।
सुबह–शाम या रात को ही नहीं, बल्कि दोपहर को भी ठंड लग रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों से तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होगी। दिसंबर के अंत तक और जनवरी में भी शीतलहरी के साथ कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
By: Sanjay Kumar Dhiraj
0 Response to "साहिबगंज का सबसे ठंड दिन रहा आज, और बढ़ेगी ठंड और कनकनी"
Post a Comment