राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जरूरतमंदो के बीच हुआ हजारों कंबल का वितरण


पीरपैंती : बिहार के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विभिन्न स्थानों पर अनेक धार्मिक एवं सामाजिक कार्य हो रहे हैं। पूजा–अर्चना का दौर जारी है। 

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जरूरतमंदो के बीच हुआ हजारों कंबल का वितरण

इसी को लेकर दुबौली ग्राम निवासी समाज सेवी सह भूतपूर्व सैनिक वेटरन्स इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भुलन दुबे द्वारा भीषण ठंड को को ध्यान में रखते हुए गरीब, असहाय, जरूरतमंदो के बीच दर्जनों कंबल का वितरण किया गया। 

इस नेक कार्य में भूलन दुबे का सहयोग बैजनाथ दुबे, रंजीत दुबे, मंगलु दुबे, सुरेंद्र ओझा, धनजी दुबे, गीता देवी, रमेश दुबे ने किया। भुलन दुबे ने बताया कि हम लोगों द्वारा लगभग हजारों की संख्या में उपस्थित जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया, 

जिसमें, दुबौली, पथलखान, पकड़िया, कमलघोराए सहित अन्य क्षेत्र के जरूरतमंद लाभांवित हुए। वहीं भुलन दुबे ने बताया की बड़े सौभाग्य की बात है की गरीबों के बीच आज कुछ कंबल के वितरण में मेरा भी कुछ सहयोग रहा है। 

उन्होंने कहा कि सभी लोगों को यथाशक्ति सभी असहाय लोगों की मदद अवश्य करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने आग्रह किया की जो लोग सामर्थवान हैं, वो असहाय लोगों की सहायता अवश्य करें।

By: Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जरूरतमंदो के बीच हुआ हजारों कंबल का वितरण"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel