राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा पर देश समेत पूरे साहिबगंज में खुशी की लहर


लोगों ने एक दूसरे को लगाया अबीर – गुलाल, मनाया दीपोत्सव

राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा पर देश समेत पूरे साहिबगंज में खुशी की लहर

साहिबगंज : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अलग-अलग संगठनों, विभिन्न आनुषंगिक इकाईयों, सनातन प्रेमियों द्वारा सोमवार को दिनभर शोभायात्रा निकालने का सिलसिला चलता रहा। वहीं जय श्री राम के नारे से माहौल गुंजायमान हुआ। पूरा साहिबगंज राममय हो गया। 

हर चौक–चौराहे पर राम पताका लहरा रहा था। इस दौरान न सिर्फ जिला के तमाम मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, बल्कि स्थानीय लोगों ने भी कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए। जिसमे भजन–कीर्तन, 

दीपोत्सव, शंख-घण्टा बजाओ, हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम सहित कई अलग–अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। वहीं सड़को पर निकली अनगिनत ध्वजा, पताके, पद यात्रा, निशान शोभा यात्रा देखते ही बन रहा था। इन शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में पुरुष और महिलाए शामिल हुईं। बच्चे हाथ में झंडा लिए खुशी से सड़कों पर दौड़ लगा रहे थे।

सैकड़ों रामभक्त अलग–अलग स्थानों पर एक दूसरे को मिठाई खिलाते दिखे। लोगों ने आज के दिन को ऐतिहासिक बनाने में कोई कोर–कसर नहीं छोड़ी।

महिलाओं के सिर पर भगवा पगड़ी और हाथों में तलवार महिला शक्ति को दर्शा रहा था। तो वहीं, बच्चे राम-सीता, लक्ष्मण और हनुमान के रूप में मन मोह रहे थे। अयोध्या के तर्ज पर स्थानीय भारतीय कॉलोनी में भव्य श्री राम जी की प्रतिकृति मंदिर का निर्माण कराया गया है। 

जहां विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू धर्म रक्षा मंच के कार्यकर्ताओं ने जमकर दीपोत्सव मनाया और एक दूसरे को गुलाल–अबीर लगाकर खुशी का इजहार किया। यहां महा प्रसाद और भंडारे का भी आयोजन किया गया था। श्री राम कथा सुनने के लिए यहां हजारों की संख्या में भक्तजन पहुंचे और संध्या महाआरती में शामिल हुए। कुल मिलाकर कहें तो पूरा साहिबगंज ही राम के नाम में डूबा नजर आया।

By: संजय कुमार धीरज

0 Response to "राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा पर देश समेत पूरे साहिबगंज में खुशी की लहर"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel