सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की ओर से निकाली गई प्रभात फेरी, भारत माता के चित्र के समक्ष किया गया पुष्प अर्पित


सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की ओर से निकाली गई प्रभात फेरी, भारत माता के चित्र के समक्ष किया गया पुष्प अर्पित

साहिबगंज : शुक्रवार को "गणतंत्र दिवस" के पावन अवसर पर विद्या भारती विद्यालय, जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई, जो विद्यालय से धर्मशाला चौक, स्वामी विवेकानंद चौक, गांधी चौक, शहीद चौक, शोभनपुर 

भट्ठा, तलबन्ना दुर्गा मंदिर होते हुए पुनः विद्यालय प्रांगण 

में प्रवेश किया। तत्पश्चात विद्यालय के संरक्षक डॉ. अरविंद प्रसाद सिंह, अध्यक्ष विनोद कुमार चौधरी, 

सचिव डॉ. मृदुला सिन्हा, सह सचिव श्रीमती शशि

जाजोदिया, उपाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार, कोषाध्यक्ष अंकित श्रॉफ, सदस्य चेतन भारतीय, केशो तिवारी, प्रधानाचार्य रामदेव राम ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर सामूहिक रूप से भारत माता की आरती का गायन किया।

समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद विद्यालय के घोष दल के द्वारा घोष का वादन किया गया।

गणतंत्र दिवस समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य

रामदेव राम, आचार्य अमित कुमार, रणजीत ठाकुर, अजय कुमार साह, राघव वत्स, अजीत कुमार मालवीय, दिलीप कुमार, कल्याण भंडारी, श्यामा प्रसाद, श्रीमती किरण कुमारी गुप्ता, श्रीमती निर्मला कुमारी, श्रीमती अर्चना वर्मा, श्रीमती लिपिका राज सिंह, श्रीमती सारिका कुमारी, सुश्री स्नेहा भारद्वाज, सुश्री

क्रिस्टीना मुर्मू, विद्यालय के कर्मचारी दिनेश राम, मिथुन पासवान, पाटुल मंडल, सोनू यादव, श्रीमती अनिता कुमारी एवं विद्यालय के सारे भैया/बहन उपस्थित थे। विद्यालय परिवार की ओर से आप सभी को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

By: Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की ओर से निकाली गई प्रभात फेरी, भारत माता के चित्र के समक्ष किया गया पुष्प अर्पित "

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel