जनता द्वारा, जनता के लिए, जनता का शासन ही लोकतंत्र है, अपर जिला सत्र न्यायाधीश
साहिबगंज (राजमहल) : राजमहल व्यवहार न्यायालय के अपर जिला सत्र न्यायाधीश (प्रथम), सह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय दुबे के निर्देशन व अनुमंडल न्यायायिक दंडाधिकारी सह विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव हसमुद्दीन वारिस के नेतृत्व व उपस्थिति में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन राजमहल व्यवहार न्यायालय में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में भारी संख्या में नए एवं युवा मतदाताओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि संजय दुबे ने न्यायालय में उपस्थित लोगों को बताया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मताधिकार का उपयोग किया जाना बहुत जरूरी होता है। निर्वाचन में एक-एक मत का महत्व होता है।
हमें अपने मत का उपयोग अवश्य करना चाहिए। मुख्य अतिथि ने सभी युवाओं और मतदाताओं को शपथ दिलाते हुए कहा कि मतदाता की सक्रिय भागीदारी से देश का लोकतंत्र मजबूत एवं स्थायी बनता है। आप सभी अच्छे मतदाता का परिचय देते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं।
वहीं अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव हसमुद्दीन वारिस ने कहा कि कोई भी मतदाता किसी भय, प्रलोभन, लालच या बहकावे में आकर मतदान नहीं करें। उन्होंने उपस्थित सभी जन को लोकतंत्र की महत्ता की जानकारी देते हुए बताया कि “जनता द्वारा, जनता के लिए, जनता का शासन ही लोकतंत्र है“। किसी भी लोकतंत्र की मजबूती का आधार मतदान है।
उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सभी अपने परिवार सहित आसपास के मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेरित करें। जिससे वे अपने मताधिकार का उपयोग कर देश के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें एवं लोकतंत्र की मजबूती मे भागीदार बनें।
उन्होंने सभी को आधुनिक दृष्टिकोण अपनाने एवं अपने मत को व्यर्थ न जाने देकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया। कुटुंब न्यायायलय के न्यायाधीश दीपक प्रकाश वर्णवाल ने उपस्थित सभी नागरिकों को एकीकृत मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने,
स्थानांतरित करवाने हेतु उपयोग में आने वाले आवेदन फॉर्म 6, फॉर्म 7 और फॉर्म 8 की उपयोगिता बताई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सह अपर जिला सत्र न्यायाधीश प्रथम संजय दुबे, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह विधिक सेवा समिति के सचिव हसमुद्दीन वारिस, कुटुंब न्यायालय के न्यायाधीश दीपक प्रकाश वर्णवाल, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तारकेश्वर दास, सब जज तृतीय अनुज कुमार,
न्यायिक दंडाधिकारी प्रतीक रंजन, महबूब आलम, सुश्री मानसी, अधिवक्ता विनय कुमार साह, ओम प्रकाश सिंह, दीनबंधु वर्मा, संत कुमार घोष, विकास चौरसिया, पियुस मिश्रा, रामविलास मंडल, कार्यलय कर्मी न्यायालय के लिपिकगण, विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
By: संजय कुमार धीरज
0 Response to "जनता द्वारा, जनता के लिए, जनता का शासन ही लोकतंत्र है, अपर जिला सत्र न्यायाधीश"
Post a Comment